69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत गुजरात के गांधीनगर में हो चुकी है इसका होस्ट करण जौहर ने अपने होस्ट मनीष पॉल के साथ में ग्रेंड एंट्री करके की है। इसके साथ ही यहाँ पर वरुण धवन, जान्हवी कपूर और करीना कपूर खान जैसी कई सेलेब्स ने इस इवेंट में परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए और तृप्ति डिमरी भी फिल्मफेयर अवार्ड में अपने डांस से डेब्यू कर सकती है आपको बता दे, 69th Filmfare Awards के नॉमिनेशन लिस्ट की अनाउंसमेंट हाल ही में की गयी है इस लिस्ट में रणबीर कपूर की एनीमल का नाम टॉप पर शामिल है इसके साथ ही शाहरुख़ खान को भी साल 2023 के लिए बेस्ट करियर के बेस्ट इयर में से एक था। उन्हें बेस्ट एक्टर कैटेगरी में दो नॉमिसनेशन मिले है इसके साथ ही जो अवार्ड अनाउंस किए जा चुके है उनकी लिस्ट आपके सामने है।
Best Music Album Filmfare Award – Animal
बेस्ट म्यूजिक एल्बम का फिल्मफेयर अवॉर्ड ‘एनिमल’ के लिए प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर और गुरिंदर सीगल को मिला।
Best Song Filmfare – Zara Hatke Zara Bachke Tere vaaste
69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में ‘जरा हटके जरा बचके’ के ‘तेरे वास्ते’ के लिए अमिताभ भट्टाचार्य को बेस्ट सॉन्ग का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।
R D Burman Award for Upcoming Music Talent Award
R D Burman Award for Upcoming Music Talent श्रेयस पुराणिक ने ‘एनीमल’ के ‘सतरंगा’ के लिए जीता है।
Best Dialogue – Rocky Aur Rani Ki Prem कहानी
बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए इशिता मोइत्रा को दिया गया है।
Best Screen Play Award: 12th Fail
फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 में ’12वीं फेल’ के लिए विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट स्क्रीनप्ले का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया।
Best Story Filmfare Award: OMG 2 and Joram
69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट स्टोरी का फिल्मफेयर अवॉर्ड ‘ओएमजी 2’ के लिए अमित राय और ‘जोरम’ के लिए देवाशीष मखीजा को दिया गया।
Life time achievement Award: David Dhawan
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया है।
Best Playback Singer Male: Bhupinder Babbal
बेस्ट प्लेबैक का फिल्मफेयर अवॉर्ड ‘एनिमल’ के ‘अर्जन वैली’ के लिए भूपिंदर बब्बल को मिला।