Kisan News : खेत की मिट्टी को बंजर होने से बचाने है, और उसे उपजाऊ बनाने के लिए क्या करना है इसके बारें में जानें-
मिट्टी का बंजर होना
किसानों को अच्छी फसल लेने के लिए उपजाऊ मिट्टी की आवश्यकता होती है। लेकिन आपको बता दे की खेत की मिट्टी लगातार बंजर होती जा रही है। देश के कई ऐसे किसान है जो रासायनिक खाद का इस्तेमाल अच्छी पैदावार लेने के लिए कर रहे हैं। उससे उन्हें पैदावार तो बढ़िया मिल रही है। लेकिन खेत के मिट्टी बंजर होती जा रही है। आने वाले समय में खेत की मिट्टी बिल्कुल खराब हो जाएगी। क्योंकि कार्बनिक पदार्थ की कमी होती जा रही है।
जी हां कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि ऑर्गेनिक कार्बन मिट्टी में कम होता जा रहा है। जिससे मिट्टी बंजर हो रही है और धीरे-धीरे मिट्टी बिल्कुल खराब हो जाएगी। रासायनिक खाद का इस्तेमाल करने से सिर्फ मिट्टी ही बंजर नहीं होती है। बल्कि सेहत के लिए अनाज भी नुकसानदायक होता है। तो चलिए आपको बताते हैं मिट्टी को बंजर होने से कैसे बचाएं। मृदा कार्बनिक कार्बन कैसे बढ़ाएं।
मिट्टी को उपजाऊ कैसे बनाएं
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिये मिट्टी को उपजाऊ कैसे बनाएं-
- मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए किसान जैविक खाद का इस्तेमाल करें, जैसे की गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट खाद और बगीचे के कचरे से बनी खाद रसोई घर से निकाले हरे कचरे से बनी खाद इस्तेमाल करें।
- इसके अलावा किसानों को बहुत ज्यादा खेत की जुताई, निराई, गुड़ाई, नहीं करनी चाहिए। इससे भी मिट्टी की संरचना खराब होती है। इसलिए मिट्टी की संरचना को बनाने के लिए जुताई कम करें।
- किसानों को पुआल, पत्तियां आदि का इस्तेमाल करना चाहिए। मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए, मिट्टी सड़ने से बचाने के लिए फसल के आसपास पत्तियां बिछाकर रखना चाहिए। यानी कि मल्चिंग करना चाहिए।
- जितना हो सके किसानों को रासायनिक खाद का इस्तेमाल कम कर देना चाहिए। जैविक खाद का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे धीरे-धीरे मिट्टी उपजाऊ हो जाएगी और आने वाले समय में जैविक खते किसानों को अधिक उपज मिलेगी।
- उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को हरी खाद का इस्तेमाल करना चाहिए। जिसके लिए फलिया या अन्य घास उगाकर उन्हें मिट्टी में मिलाना चाहिए।
- फसल विविधीकरण करना चाहिए, इससे भी मिट्टी को फायदा होगा।