UP News: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड इन दिनों उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर रहा है। ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो स्मार्ट मीटर को लेकर असमंजस में हैं। वन इंडिया हिंदी के रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने स्मार्ट मीटर के बारे में महराजगंज जिले के अधिशासी अभियंता हर्ष राज रस्तोगी से विस्तार से बात की।
लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर
अधिशासी अभियंता हर्ष राज रस्तोगी ने बताया कि जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है। पूरे जिले में 3 लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। इसे शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी लगाया जा रहा है। महराजगंज, फरेंदा, नौतनवा, निचलौल, घुघली, परतावल समेत अन्य जगहों पर इसे लगाने का काम किया जा रहा है।
इन बातों का रखें ध्यान
अधिशासी अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना उचित है। इससे उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की धोखाधड़ी और नुकसान से बचाया जा सकता है।
1. स्मार्ट मीटर के लिए कोई चार्ज नहीं है।
स्मार्ट मीटर लेते समय इसकी रीडिंग जीरो होती है।
3. कर्मचारी पुराना मीटर अपने साथ ले जाते हैं।
4. किसीभी तरह के प्रलोभन में न आएं।
लोगों से अपील
कार्यपालक अभियंता ने लोगों से अपील की कि जल्द से जल्द इसे लगवा लें। इससे आपको समय-समय पर बिल की जानकारी मिलती रहेगी। आपको तुरंत और डिजिटल सुविधाएं मिलती रहेंगी। ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो स्मार्ट मीटर को लेकर असमंजस में हैं। वन इंडिया हिंदी के रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने स्मार्ट मीटर के बारे में महराजगंज जिले के अधिशासी अभियंता हर्ष राज रस्तोगी से विस्तार से बात की।
पूरे जिले में 3 लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। इसे शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी लगाया जा रहा है। महराजगंज, फरेंदा, नौतनवा, निचलौल, घुघली, परतावल समेत अन्य जगहों पर इसे लगाने का काम किया जा रहा है।