बॉलीवुड में स्टार किड्स अक्सर धमाकेदार एंट्री करने के लिए जाने जाते हैं। एक स्ट्रॉंग फिल्मी बैकग्राउन्ड होने की वजह से इन्हें बिना किसी खास मेहनत के बड़े प्रोडक्शन की फिल्में मिल जाती है। अब इसी कड़ी में अनिल कपूर (Anil Kapoor) की भतीजी और संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) भी शामिल होने जा रही हैं।
सोशल मीडिया पर छाई रहती है शनाया

जान्हवी कपूर की चचेरी बहन शनाया फिल्मों में भले अभी तक न आई हो लेकिन सोशल मीडिया पर वे बहुत पॉपुलर हैं। खासकर इंस्टाग्राम पर वे बहुत एक्टिव रहती हैं। यहां वे आए दिन अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही वे अपने हॉट फोटोशूट को लेकर चर्चा में आई थी। अब वे अपने एक डांस वीडियो की वजह से सुर्खियां बटोर रही है।
जबरदस्त डांस से जीतती हैं लोगों का दिल

इस डांस वीडियो में शनाया बेली डांस करती दिखाई दे रही हैं। ये डांस करते हुए वे बहुत ही आकर्षक लग रही हैं। उनके इस डांस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को साझा करते हुए शनाया कैप्शन में लिखती हैं – फ्लोर वर्क सीखने में हमेशा बहुत मेहनत लगती है। इस सजा के लिए शुक्रिया संजना मथुरेजा। (संजना उनकी डांस टीचर है)
देखें डांस वीडियो
करण जोहर करेंगे लॉन्च
करण जोहर को बॉलीवुड स्टार किड्स का गॉडफादर कहा जाता है। वे आलिया भट्ट से लेकर अनन्या पांडे तक कई सितारों को बॉलीवुड में लॉन्च कर चुके हैं। इसी परंपरा को निभाते हुए वे अनिल कपूर की भतीजी यानि शनाया कपूर को भी लॉन्च करने जा रहे हैं। शनाया जल्द ही बड़े पर्दे पर एक्टिंग का जलवा बिखेरती दिखाई देंगी। बीते माह ही धर्मा प्रोडक्शन ने इस बात की जानकारी भी सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने बताया था कि शनाया जुलाई से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करेंगी।
बताते चलें कि शनाया का यह भले ही बॉलीवुड में डेब्यू हो लेकिन इसके पहले भी वे फिल्मों से जुड़ी रही हैं। जैसे फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ में वे बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर काम कर चुकी हैं। वहीं ‘Fabulous Lives of Bollywood Wives’ नाम की वेब सीरीज में भी वे दिख चुकी हैं।
वैसे आपको अनिल कपूर की भतीजी का डांस कैसा लगा?