Gold Rate :सोने के भावों में लगातार उछाल जारी है। कीमतों में हो रही बंपर बढ़ौतरी के चलते सोने के भाव रोजाना नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। हाईलेवल पर सोने की कीमतें पहुंची हुई है। शादियों के सीजन में सोने (Gold Rate) की बढ़ती कीमतों ने लोगों की जेब पर असर डाला है। वहीं, दूसरी ओर निवेशक तेजी से बढ़ते दामों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। आइए जानते हैं अगले दो माह में सोने के दाम (Gold Rate) कीतने जा सकते हैं।
सोने की कीमतें एक बार फिर से अपने हाई लेवल पर पहुंच गई हैं। बढ़ती सोने की कीमतों के बीच अब निवेशकों व जरूरत में सोना खरीदने (Gold Rate) वालों के मन में सवाल चल रहा है कि सोने भाव आगे कितने बढ़ेंगे। भविष्य में भाव बढ़ते ही रहेंगे या कम होंगे। इसी को लेकर दो माह का विशेषज्ञों का विशलेषण सामने आया है। आइए जानते हैं कि सोने के दाम कितने चल रहे हैं और आगे क्या रह सकता है।
89 को पार कर गए सोने के भाव
सोने के भाव एक बार फिर से अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। दिल्ली में सोने का भाव बुधवार को 900 रुपये बढ़कर 89,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। वहीं, मंगलवार को सोने का भाव (Gold Rate update) 300 रुपये बढ़कर 88,500 पर बंद हुआ था। कीमतें लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस साल सोने की कीमतों में 12.6% की बढ़ौतरी दर्ज की जा चुकी है। बता दें कि 1 जनवरी को सोने का भाव 79,380 रुपये प्रति तोला के आस पास था।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने का भाव
सोने की बढ़ती कीमतों (Gold Rate latest update) पर विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लोबल लेवल पर उतार-चढ़ाव जारी है। राष्ट्रपति ट्रंप की नई टैरिफ नीतियों से मार्केट अस्थिर हो रहा है। इसलिए निवेशकों में सोने (Gold Rate) को लेकर रुची बढ़ी है। इससे सोने की डिमांड बढ़ी है, यही वजह है कि बड़े स्तर पर दाम बढ़े हैं। एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट जतिन त्रिवेदी ने बताया कि सोने में तेजी का रुझान जारी है। यह टैरिफ को लेकर दुविधा के कारण है।
चांदी के दामों में भी उत्तार चढ़ाव जारी
सोने (Gold Rate) के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बढ़ौतरी हुई है। बुधवार को चांदी की कीमत 600 रुपये बढ़कर 99,600 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च में डिलीवरी के लिए चांदी का वायदा भाव 589 रुपये बढ़कर 97,437 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुका है।
इन बातों पर है निवेशकों की नजर
निवेश देख रहे हैं कि फिलहाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व मीटिंग में क्या होता है। विशेषज्ञ सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की जनवरी में मीटिंग हुई थी। निवेशक मॉनेटरी पॉलिसी से जुड़ी मीटिंग के मिनट्स और बिल्डिंग परमिट डेटा का इंतजार कर रहे हैं। इससे सोने की (Gold Rate) कीमतों के आगे के रूझान मिलेंगे।
कितना रहेगा भविष्य में सोने का भाव
दुनिया भर में ट्रेड वॉर चल रहा है। इन आशंकाओं के बीच सोने (Gold Rate) की कीमतों में और बढ़ौतरी की संभावना है। गोल्डमैन की ओर से सोने की कीमतों के पूर्वानुमान को 2890 डॉलर प्रति औंस से बढ़ाकर 3100 डॉलर प्रति औंस कर दिया गया है। इस साल के अंत तक 3300 डॉलर प्रति औंस तक सोना पहुंच सकता है। विशेषज्ञों ने अगले दो माह तक भी सोने की दामों में बढ़ौतरी की संभावना जताई है।