इस फसल की खेती बेहद लाभकारी और तगड़े मुनाफे की साबित होती है इसकी खेती में ज्यादा लागत और दिन नहीं लगते है तो चलिए जानते है कौन सी फसल की खेती है।
किसान इस फसल की करें खेती
तिल की ये किस्म खेती के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है इस तिल का तेल उच्च गुणवत्ता वाला होता है इसलिए इसकी डिमांड बाजार में बहुत ज्यादा मात्रा में होती है इसकी खेती से न केवल अधिक उपज मिलती है बल्कि इसकी कीमत और मांग भी ज्यादा होती है और लोग इसको खरीदना ज्यादा पसंद करते है। इसकी खेती कम पानी और कम लागत में की जा सकती है। आप इसकी खेती से बहुत अच्छा मुनाफा कमा सकते है। हम बात कर रहे है तिल की कांके किस्म की खेती की ये तिल की एक उन्नत किस्म है और इसके बीज सफ़ेद रंग के होते है तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।
कैसे करें खेती
अगर आप तिल की कांके किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई दिक्कत या परेशानी नहीं होगी। तिल की कांके किस्म की खेती के लिए हल्की रेतीली, दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। बुवाई के बाद तिल की कांके किस्म की फसल करीब 75-80 दिन में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी पैदावार
अगर आप तिल की कांके किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत अधिक पैदावार के साथ जबरदस्त कमाई भी देखने को मिलेगी। एक हेक्टेयर में तिल की कांके किस्म की खेती करने से करीब 6 से 7 क्विंटल की पैदावार मिलती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए का मुनाफा आराम से कमा सकते है। इससे 42 से 45 प्रतिशत तक तिल का तेल मिलता है। कांके किस्म का तिल खेती के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है।