कहते हैं भगवान के आशीर्वाद के बिना कोई सफल नहीं हो सकता है। इसलिए लोग समय-समय पर मंदिर जाकर भगवान से मन्नत मांगते रहते हैं। बॉलीवुड सितरें भी इसमें पीछे नहीं रहते हैं। वह भगवान की भक्ति में अक्सर लीन दिखाई देते हैं। आज हम आपको ऐसे फिल्मी सितारों से मिलाने जा रहे हैं जो हमेशा भगवान की भक्ति में लीन रहते हैं।
यामी गौतम


बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस यामी गौतम को कौन नहीं जानता। विज्ञापन में सफल करियर मिलने के बाद वह फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा रही हैं। यामी भोलेनाथ की सबसे बड़ी भक्त हैं। वह शिवजी के दर्शन करने अक्सर मंदिर जाती हैं। यहां भोलेनाथ के सामने अपनी मनोकामनाओं की अर्जी भी लगाती हैं।
प्रियंका चोपड़ा


प्रियंका चोपड़ा हॉलिवुड एक्टर निक जोनस संग शादी कर अमेरिका में सेटल हो गई हैं। वह कई हॉलिवुड प्रोजेक्ट भी कर रही हैं। लेकिन इसके बावजूद वह अपने संस्कारी नहीं भूली हैं। वह भगवान में गहरी आस्था रखती हैं। हाल ही में वह अपनी बेटी मैरी मालती चोपड़ा जोनस संग मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर दर्शन करने पहुंची थी।
कंगना रनौत


कंगना रनौत बहुत धार्मिक विचारों वाली एक्ट्रेस हैं। उन्हें अपने सनातन धर्म पर गर्व है। वह अक्सर अपने धर्म से हक में बयान देती रहती हैं। वह भी समय-समय पर मंदिर जाकर भगवान के सामने माथा टेकती रहती हैं। उनका यह धार्मिक झुकाव उनके फैंस को भी बड़ा पसंद आता है।
रवीना टंडन


बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन भी बड़ी धार्मिक हैं। उन्हें भगवान में बड़ा विश्वास है। वह आए दिन भगवान के दर्शन करने मंदिर में जाती रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही वह उज्जैन आई थी। यहां उन्होंने महाकाल के दर्शन किए थे। इस दौरान वह शिव भक्ति में लीन दिखाई दी थी।
शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की सबसे फिट और स्लिम एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसके लिए वह जिम जाने के लव मेडिटेशन भी करती हैं। वहीं उनका भगवान की ओर भी बड़ा झुकाव रहता है। वह सभी भारतीय त्योहारों को धूमधाम से मनाती हैं। वह बड़ी धार्मिक प्रवृत्ति की हैं।
अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को धर्म में बहुत अधिक रुचि है। वह इतनी धार्मिक और पॉजिटिव हैं कि उन्होंने विराट कोहली को भी धार्मिक बना दिया है। पहले विराट भगवान में इतना यकीन नहीं रखते थे। लेकिन अनुष्का से शादी के बाद वह भी भगवान को मानने लगे हैं। कपल को कई बार मंदिरों में दर्शन करने देखा जा चुका है।
काजोल

अजय देवगन की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल मां दुर्गा की बहुत बड़ी भक्तन हैं। वह अक्सर नवरात्रि में मां के दर्शन करने जाती हैं। उन्हें भगवान में बहुत विश्वास है। उनकी तरह उनके पति अजय देवगन भी भगवान में गहरी आस्था रखते हैं। इनका पूरा परिवार धार्मिक विचार रखता है।