देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी का आगमन हो चुका है, फरवरी खत्म होने को है और जिले में मार्च और अप्रैल की गर्मी अभी से ही प्रारंभ हो चुकी है। केवल सुबह के समय ठंड का एहसास हो रहा है, हालांकि दिन के समय गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 23, 24, 25 और 26 फरवरी के मध्य में बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। इसके अतिरिक्त 27 फरवरी को बारिश होने की आशंका है, सुबह के समय बादल छाने के साथ 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली, लुधियाना और चंडीगढ़ में तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के मध्य में रहने की संभावना है, दिन के समय धूप जाने के साथ रात्रि में ठंड का अनुभव होगा।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की आशंका है, ऐसे में तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है। दक्षिण भारत की तरफ, तमिलनाडु और कर्नाटक में मौसम गर्म और तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने वाला है। पूर्वी भारत में स्थित ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मौसम साधारण रहने की उम्मीद है, इसके साथ ही यहां पर 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के मध्य में तापमान रहने की संभावना है।
जम्मू और कश्मीर में ऊंचाई पर स्थित स्थान पर कल शाम से ही बर्फबारी प्रारंभ हो गई है, जिससे जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बंद कर दिया गया है। जेके पुलिस ने जानकारी दी है कि “रामबन, बनिहाल इलाके में विभिन्न जगहों का रास्ता बर्फबारी के कारण खराब हो चुका है, इसी कारण रास्ते को बंद रखा गया है। बीच रास्ते में फंसे लोगों को मदद दी जा रही है।”
दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में स्थित शिमला से ऊपर नारकंडा और अन्यअगल-बगल के ऊपरी क्षेत्र और मनाली मैं भी बर्फबारी देखी गई है, इस वजह से प्रदेश में तापमान में काफी गिरावट देखी गई है। उत्तराखंड में स्थित चमोली और अगल-बगल के ऊपरी जिलों में भी बर्फबारी हुई है, यहां पर अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आगामी 5 दिनों तक तापमान में वृद्धि की संभावना है। प्रदेश में स्थित वाराणसी में 33 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि 27 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश होने की संभावना है, लेकिन पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में वर्षा होने की संभावना काफी कम जताई गई है और कुछ क्षेत्र में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश में स्थित लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, अयोध्या, बस्ती, गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, गोरखपुर, खलीलाबाद, अंबेडकरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, शामली, सहारनपुर और मेरठ में हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में सुबह के समय कोहरा छाए रह सकता है, परंतु दिन के समय धूप खिली रहेगी। 23 और 24 फरवरी को प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
भारत में स्थित राज्यों में कल के तापमान की जानकारी:-
– दिल्ली :- न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस।
– हरियाणा :- न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस।
– नोएडा :- न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस।
– गाजियाबाद :- न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस।
– इंदौर :- न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस।
– पटना :- न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस।
– लखनऊ :- न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस।
– वाराणसी :- न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस।
– आगरा :- न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस।
– जयपुर :- न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस।
– मुंबई :- न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस।
– भोपाल :- न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस।
– रांची :- न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस।
– जम्मू :- न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस।
– दरभंगा :- न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस।
– झारखंड :- न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस।
– प्रयागराज :- न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस।
– अहमदाबाद :- न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस।
– गोवा :- न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस।
– कोलकाता :- न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस।
– कानपुर :- न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस।
– बेंगलुरु :- न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस।
– चंडीगढ़ :- न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस | अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस।