Gold price today : हाल ही के दिनों में सोने की कीमतों में पिछले कुछ समय के बाद गिरावट आई है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बाजार में सोने और चांदी (Gold price today 1 March ) की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है, जिससे खरीदारों को इनमें निवेश का फायदेमंद समय का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है। आज भी सोने के भाव औंधे मुंह गिरे हैं, आइये जानते हैं इस समय 10 ग्राम गोल्ड किस भाव बिक रहा है।
इस साल के शुरू से ही सोने के दामों में भारी उथल-पुथल देखी जा रही है। कभी यह ऑल टाइम आंकड़े को छूता नजर आता है तो कभी सोने के भाव (sona chandi ka bhav) मुंह के बल आ गिरते हैं। अब सोने के भाव में अचानक गिरावट आई है, जिससे सर्राफा बाजार में रौनक फिर से बढ़ गई है। खरीददारों के लिए सोना खरीदने का यह गोल्डन चांस माना जा रहा है। फरवरी माह से सोने के रेट में तेजी देखी जा रही थी, इस रफ्तार पर अब ब्रेक लगे हैं। अगर आप भी इस समय सोना या चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ज्वैलर्स के पास जाने से पहले 10 ग्राम गोल्ड (gold rate today) के ताजा भाव की जानकारी जरूर ले लें।
सर्राफा बाजार में सोने के दाम –
दिल्ली के सर्राफा बाजार (bullion market gold rate) में सोना व चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ग्लोबल बाजारों में मंदी के प्रभाव के चलते सोने और चांदी की कीमतों में घरेलू स्तर पर भी कमी आई। घरेलू और सर्राफा बाजार में सोने, चांदी के दामों में गिरावट (Gold silver price today) देखी गई है।
घरेलू बाजार में सोने की कीमत 705 रुपए घटकर 85,205 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी 905 रुपए गिरकर 95,605 रुपए प्रति किलोग्राम के पास बंद हुई। इस कारण निवेशकों को सोने और चांदी में मंदी का सामना करना पड़ा। वैश्विक घटनाक्रमों के कारण बाजारों में उतार-चढ़ाव देखा गया। इस गिरावट से पहले 1 किलो चांदी के दाम 1 लाख (chandi ka bhav) तक के ऊंचे स्तर पर थे। बाजार में सुस्ती और वैश्विक स्थिति ने इस गिरावट को प्रभावित किया। ये बदलाव व्यापारियों और निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण संकेत बने।
MCX पर सोने-चांदी के दामों में हुआ बदलाव –
शुक्रवार की सुबह एमसीएक्स (MCX Gold price) पर कीमती धातुओं साने, चांदी में गिरावट आई। सुबह 10 बजे के आसपास, सोने की कीमत घटकर 84,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि पिछले दिन यह 85,195 रुपये पर बंद हुई थी। इसके अलावा, चांदी में भी गिरावट आई और यह घटकर 93,245 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले, चांदी का भाव 93,635 रुपये (gold silver latest price) था। इन दोनों धातुओं में गिरावट का असर बाजार पर दिखा और कीमतें नीचे आईं।
ग्लोबल टैरिफ के कारण डॉलर इंडेक्स में 2.5 महीने की सबसे बड़ी तेजी आई है और यह 1 प्रतिशत बढ़कर 105 के ऊपर पहुंच गया। डॉलर के उछाल के कारण सोने की कीमत 45 डॉलर (MCX gold price) गिरकर करीब 2905 डॉलर के नीचे आ गई है, वहीं चांदी में भी 2 प्रतिशत की गिरावट आई है।
अभी जारी रहेगा भाव में उतार-चढ़ाव –
अभी सोना-चांदी के रेट (sona chandi ka rate) को लेकर हालात और बदल सकते हैं, इस गिरावट के कारण कुछ खास तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन यह स्थिति बाजार में बड़ी उम्मीदों को जन्म दे रही है। फिलहाल, सोने के दाम (sone ka bhav) में क्या होगा, यह किसी के लिए भी अनुमान लगाना मुश्किल है। हालांकि रेट बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। इस साल के शुरू से ही सोना व चांदी के भावों में तेजी देखने को मिली थी लेकिन अब रेट मंदा हुआ है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स-
सोने के भावों से जुड़े जानकारों व विशेषज्ञों का कहना है कि एमसीएक्स (Gold price on MCX) पर हुई बिकवाली के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई। फिलहाल 10 ग्राम सोने की कीमत 85 हजार रुपये (sone ki kimat) के आसपास बनी हुई है, यह कीमत 84,500 रुपये तक आ जाती है, तो और गिरावट देखने को मिल सकती है।
विश्लेषकों का कहना है कि आगे वेडिंग सीजन के बाद मौजूदा स्थितियों और कारकों को देखते हुए सोने की कीमत (sona chandi ka rate) में और कमी आ सकती है। बाजार की परिस्थितियां और विश्लेषण इस गिरावट को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे कीमतें और कम हो सकती हैं। फिर भी मार्च में सोने व चांदी की कीमतों में तेजी देखने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।