टाटा मोटर्स ने टाटा पंच को साल 2021 में पेश किया था।ये भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सुव में से एक है।ये SUV अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही काफी पॉपुलर रही है।टाटा पंच ने महज 10 महीने में 1 लाख बिक्री का आकड़ा भी पार कर लिया था।हाल ही में पंच ने नेक्सॉन को पीछे छोड़ते हुए बेस्ट सेलिंग कार का टैग भी हासिल किया था।इसके अलावा कंपनी ने 3 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन माइलस्टोन भी अचीव किया था।अब कंपनी ने पंच के साथ मौजूद वेरिएंट्स को भी रिवाइज किया है।
टाटा मोटर्स ने पंच लाइनअप में तीन नए वेरिएंट्स को शामिल किया है तो वही 10 वेरिएंट्स को बंद किया है।जो वेरिएंट्स बंद किए है उनमे कामो एडवेंचर Mt ,कामो एडवेंचर rhythm Mt ,कामो adventiure amt,camo accomplished Mt ,कामो ,एडवेंचर rhythm AMT आदि शामिल है।ऑटो कर इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में डीलर सोर्सेज के हवाले से बताया है की पंच कामो मॉडल्स की सेल काफी धीमी थी। इसलिए आठ कामो वेरिएंट्स को हटाने की कई वजहों में से एक ये भी थी।
ये नए वेरिएंट्स
तीन नए वेरिएटंस की बात करे तो कंपनी ने नए क्रिएटिव Mt,क्रिएटिव फ्लैग्सगिप Mt और क्रिएटिव amt वेरिएंट्स को शामिल किया है। इनकी एक्स शोरूम कीमत 8.85 लाख रूपये से 9.45 लाख रूपये के बिच रखी गयी है।वही कंपनी की ये सबसे छोटी SUV अब 6.13 लाख रूपये से लेकर 10.10 लाख रूपये के बिच की एक्स शोरूम कीमत में उपलब्ध है। अब ये टोटल 22 वेरिएंट्स में उपलब्ध है।पंच 1.2 लीटर ,थ्री सिलिंडर नेचुरली ऐसीप्रेंटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है।जो 86hp का पावर और 113nm का टॉर्क जनरेट करता है।इसके साथ 5 स्पीड मेनुअल और अंत ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।
फीचर्स की बात करे तो इसमें 7.0 इंच हरमन टचस्क्रीन,एंड्रॉयड ऑटो /ऐपल कार प्ले सपोर्ट ,ऑटोमेटिक प्रोजेक्टर हेडलैंप्स,LED डेटाइम रनिंग लेप्स,ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल,रेन सेंसिंग वाइपर्स,पंडल लेप्स और 16 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स मिलते है