उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में यात्रियों के लिए के राहत भरी खबर सामने आई है। यात्रियों की मांग पर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर से सिकरीगंज मार्ग पर चार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया हैं। यात्रियों की मांग पर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर से सिकरीगंज मार्ग पर चार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया हैं।
इस रूट पर दौड़ी 4 इलेक्ट्रिक बसें
महानगर के सभी रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें चल रही है। अब तो इलेक्ट्रिक बसें रामगढ़ ताल के नौका विहार तक चलने लगी हैं। गोरखनाथ होते हुए महुआतर ;महेसरा से नौका विहार के बीच दो फेरा में इलेक्ट्रिक बस चलाई जा रही हैं। महानगर के विभिन्न रूटों पर 25 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। और 25 बसें मिलने वाली है। महानगर में 100 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की योजना है। जानकारों के अनुसार धीरे-धीरे ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुविधा संपन्न वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होने लगा है। आने वाले दिनों में महानगर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसें चौरी चौरा और बड़हलगंज तक चलाई जाएंगी। महुआतर से राडवेज होते हुए सूबाबाजार के बीच भी इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू हो गया है।
छात्र, नौकरीपेशा, मरीज, पर्यटक और व्यापारियों की यात्रा सुगम हो गई है। महेसरा इलेक्ट्रिक बस डिपो के सीनियर स्टेशन इंचार्ज किशन जायसवाल के अनुसार लोगों की सहूलियत के लिए इलेक्ट्रिक बसों का किराया कम कर दिया गया है। अब न्यूनतम किराया दस रुपये हो गया है। अधिकतम तीन किमी तक 12 की जगह दस रुपये, तीन से छह किमी तक 20 की जगह 15 रुपये तथा छह से दस किमी तक 25 की जगह 20 रुपये किराया लग रहा है। यात्रियों को अधिकतम दस किमी तक की यात्रा करने पर 20 रुपये ही देने पड़ रहे हैं। जानकारों के अनुसार धीरे-धीरे ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुविधा संपन्न वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होने लगा है। आने वाले दिनों में महानगर में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसें चौरी चौरा और बड़हलगंज तक चलाई जाएंगी। महुआतर से राडवेज होते हुए सूबाबाजार के बीच भी इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू हो गया है।
जल्द मिलेगी 25 और बसें, यात्रियों के लिए राहत
सर्वे पर सहमति के बाद खजनी तक चल रही इलेक्ट्रिक बसों का सिकरीगंज तक मार्ग विस्तारित करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है, गोरखपुर से सिकरीगंज तक कुल 44 किमी दूरी तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। यह गोरखपुर में ग्रामीण क्षेत्र से शहर आने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दूर-दराज गांवों से महानगर आने वाले लोगों की राह आसान होगी। कम किराये में ही गोरखपुर तक का सफर पूरा हो जाएगा। फिलहाल, गोरखपुर से सिकरीगंज मार्ग पर अब चार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। महानगर के सभी रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें चल रही है। अब तो इलेक्ट्रिक बसें रामगढ़ ताल के नौका विहार तक चलने लगी हैं। गोरखनाथ होते हुए महुआतर (महेसरा) से नौका विहार के बीच दो फेरा में इलेक्ट्रिक बस चलाई जा रही हैं।
यात्रियों की मांग पर इलेक्ट्रिक बस संचालन समिति ने मंगवार से दो की जगह अब चार बसों का परिचालन आरंभ कर दिया है। गोरखपुर-कैंपियरगंज मार्ग पर भी एक की जगह अब दो इलेक्ट्रिक बसें चलने लगी हैं। गोरखपुर-पिपराइच रूट पर भी पर्याप्त इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन आरंभ हो गया है। लोगों का रुझान बढ़ा तो इलेक्ट्रिक बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। दरअसल लोगों की मांग पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी इलेक्ट्रिक बसों का मार्ग विस्तार किया जा रहा है। गोरखपुर से कैंपियरगंज तक बसों का संचालन शुरू हो गया है। सिकरीगंज तक इलेक्ट्रिक बस का मार्ग विस्तार किया जाना है। सर्वे पूरा हो गया है। जल्द ही रूट तय कर बसों का संचालन आरंभ कर दिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए वन यूपी वन कार्ड की व्यवस्था की गई है। कार्ड पर किराए में दस प्रतिशत की छूट भी मिल रही है। एक बार कार्ड लेने के बाद यात्रियों को टिकट नहीं लेना पड़ेगा। कार्ड रिचार्ज होता रहेगा, यात्रा चलती रहेगी। यात्री कार्ड के माध्यम से उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर में इलेक्ट्रिक बस से सफर कर सकते हैं।