रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी को लेकर के अलग अलग तरह की चर्चा सुनने को मिल रही है और उनके फैंस की एक्साइटमेंट भी पीक पर है इस वक्त गोवा में शादी की रस्में चल रही और मेहमान भी वहां पहुंच चुके है इसके साथ ही ढोल नाइट और हल्दी सेरेमनी के साथ में शादी के जश्न की तैयारियां हो चुकी है इसके साथ ही दूल्हे ने अपनी होने वाली पत्नी के लिए खास म्यूजिक भी प्लान कर लिया है इसके साथ ही रकुल के लिए शादी के मौके पर एक गाना गाकर उन्हें सरप्राइज देने वाले हैं। तो आइए जान लेते है उनकी लव स्टोरी के बारे में।
इस शादी से जुड़ी सभी खबरें एक पोर्टल पर वायरल हो रही है जैकी ने रकुल के लिए इस लव सॉन्ग में अपना दिल डाला दिया है और यह शादी का एक अहम हिस्सा होगा, वह रकुल कुछ मीनिंगफुल और यादगार गिफ्ट देना चाहते थे। यह गाना जैकी और रकुल के मिलने और एक साथ उनके खूबसूरत सफर की शुरुआत का एक म्यूजिक अंदाज होगा।”
जैकी भगलानी अपनी होने वाली वाईफ को जो गाना डेडिकेट करेंगे उसका टाइटल बिन तेरे है और इसे मयूर पुरी ने लिखा है। इसके साथ ही म्यूजिकल सिंगल को म्यूजिक से तनिष्क बागची ने सजाया है जो जहरा एस खान और रोमी जैसे कलाकारों के साथ गाना गा चुके हैं।
कब होगी शादी ?
इस कपल ने 21 फरवरी को गोवा के आलिशान होटल में शादी करने का फैसला किया है जो उनके दिलों में एक जगह रखता है इसके साथ ही आईटीसी ग्रैंड में बीच किनारे होने वाली शादी में केवल करीबी लोग मौजूद रहने वाले है वहां पहुंचे मेहमानों में वरुण धवन और नताशा दलाल, रितेश देशमुख और उनकी मां वैशाली देशमुख, ईशा देओल, प्रज्ञा जयसवाल और अन्य शामिल हैं।
