UP Weather : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 15 मार्च तक कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। लोगों को बदलते मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल।
UP में Mausam का मिजाज बदलते दिख रहा है। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण प्रदेशवासियों को तीव्र गर्मी का अहसास हो रहा था। लेकिन अब Mausam में बड़ा परिवर्तन आने वाला है। Mausam विभाग के अनुसार, आज से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में 20 से 30 KM प्रति घंटे की तेज हवाओं से गर्मी में कमी आएगी और सुबह-शाम ठंडक का अनुभव होगा।
बारिश और बादलों की संभावना
Mausam विभाग का पूर्वानुमान है कि 13 से 15 March के बीच, पश्चिमी UP के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। खासकर 14 March को Holi के दिन आसमान में बादल छा सकते हैं, जिससे तापमान में और भी गिरावट आ सकती है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आ रहा है, जिसके चलते पिछले दिनों उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश और ओलावृष्टि देखी गई थी
Mausam
आज सुबह तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन तराई के इलाकों में जैसे ही सुबह हुई, बादलों ने आकाश पर कब्जा कर लिया। हालांकि, उस बीच धूप भी दिखाई दी। हवा की कम गति के कारण उमस बनी रही, लेकिन दोपहर में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। Mausam विभाग ने बताया कि 13 और 14 March को आकाश में बादल छाने के साथ-साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
तापमान में बदलाव
तराई के कुछ जिलों में सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 15.3 Degree सेल्सियस दर्ज किया गया है। IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, लेकिन 13 और 14 March को हल्के बादलों और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी। उसके बाद Mausam साफ बना रहेगा।
इस तरह, UP में Mausam में आने वाले इन बदलावों से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, साथ ही Holi के दिन भी Mausam में ठंडक का अनुभव होगा।