Gold Rate : सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी के बीच अब गिरावट का दौर आने वाला है। सोने के दाम सातवें आसमान से जमीन पर गिरने वाले हैं। सोना (Gold Rate) जल्द इतना सस्ता होगा कि निवेश करने वालों को झटका लग सकता है। इसको लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है।
इस साल सोने के दाम 17 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। सोना इस साल लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। परंतु, सोने के दामों में अब गिरावट देखने को मिलने वाली है। ऐसा दावा एक्सपर्ट ने एक रिपोर्ट में किया है। सोने में छोटी मोटी नहीं, तगड़ी गिरावट का अनुमान सामने आया है।
अमेरिकी एनालिस्ट ने लगाया अनुमान
सोने में निवेश करना है और सोना बहुत महंगा है और आप सस्ता होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार खत्म होने वाला है। एक अमेरिकी एनालिस्ट ने अनुमान के अनुसार सोने (Gold Rate Down) में बहुत भारी गिरावट हाने वाली है। इसके पीछे उन्होंने कारण भी बताए हैं। अमेरिकी एनालिस्ट जॉन मिल्स ने यह अनुमान लगाया है और यह सही साबित होता है, तो सोना बड़ी डुबकी लगाएगा।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम
सोने के दामों में हाल ही में कई कारणों से बढ़ौतरी जारी है। जिन लोगों ने निवेश के लिहाज से पहले ही सोना (Gold Rate) खरीद लिया, उनको जबरदस्त प्रॉफिट मिल रहा है। सोने के दाम बढ़ने के पीछे भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी अर्थव्यवस्था की अनिश्चितता, महंगाई बढ़ने की आशंका और डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति हैं।
देश में शेयर बाजार गिरना भी सोने की कीमतें बढ़ने का कारण है। निवेशकों ने इन कारणों से सोना खरीदा है और मांग बढ़ने से सोना महंगा हुआ है। बैंक भी सोना खरीद रहे हैं।
क्यों गिर सकते हैं सोने के दाम
अब सोने के दामों में गिरावट के संकेत आ रहे हैं। एनालिस्ट जॉन मिल्स के अनुसार सोने की कीमतों (Gold Rate Down) में गिरावट की संभावना है। उनके अनुसार सोने की डिमांड और सप्लाई के बीच का अंतर अगले कुछ टाइम में तेजी से कम हो सकता है। सोना महंगा होने पर माइनिंग बढ़ती है।
दुनिया में अब रेट बढ़ने से सोने का भंडार 9% बढ़ा है। कई देश बड़े पैमाने पर सोने का उत्पादन बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा, पुराना सोना भी प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में बाजार में सोना ज्यादा है और अगर बाजार स्थिर या ऊपर उठते हैं तो सोने में निवेश करने वाले यहां से सोना बेचकर निकल लेंगे, ऐसे में सोने के दाम धड़ाम हो सकते हैं।
जितना बढ़ा उतना ही कम हो जाएगा सोने का दाम
जॉन मिल्स (Jon Mills) अमेरिकी फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म मॉर्निंगस्टार (Morningstar) के एनालिस्ट हैं। उनके अनुसार सोने के दामों में कुछ टाइम बाद सोना (Gold Rate) 38% तक गिर सकता है। सालभर की बढ़ौतरी कुछ ही समय में लौटकर पुराने दामों पर आ सकती है। सोने की कीमत 1,820 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकती है।
अभी क्या चल रहे हैं दाम
फिलहला वैश्विक बाजार में सोने के दाम 3,132.71 डॉलर प्रति औंस चल रहे हैं। अगर यह इतने गिरेंगे तो निवेश करने वालों को झटका लगेगा, वहीं नए निवेशकों के लिए खरीदने का सुनहरा मौका होगा। जॉन मिल्स का अनुमान सही होने पर सोने (Gold Rate) का बाजार बदल जाएगा।
केंद्रीय बैंकों से डिमांड भी हो सकती है कम
जॉन मिल्स के अनुसार केंद्रीय बैंकों की ओर से भी सोने की डिमांड कम हो सकती है। विश्व गोल्ड काउंसिल के सर्वे के अनुसार 71% केंद्रीय बैंकों ने कहा कि वे अगले साल अपनी गोल्ड होल्डिंग्स घटा सकते हैं। वहीं, बैंक अपने गोल्ड होल्ट (Gold Rate) को स्थिर भी रख सकते हैं। इससे सीधे तौर पर डिमांड कम होगी और सोने के दाम गिरेंगे। वहीं, कुछ एक्सपर्ट का इससे उलट मानना है।
कीमतें बढ़ने का भी अनुमान
जहां, एक और मिल्स ने कीमतें कम होने को अनुमान लगाया है, वहीं वॉल स्ट्रीट के कई एनालिस्ट सोने के दाम (Gold Rate Hike) बढ़ने का अनुमान लगा रहे हैं। बैंक ऑफ अमेरिका के अनुसार अगले दो साल में सोना 3,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगा। वहीं, गोल्डमैन सॉक्स के अनुसार 2025 के अंत तक सोने की कीमतें 3,300 डॉलर प्रति औंस तक हो सकती हैं।