Gold Rate : सोना एक बार फिर औंधे मुंह गिर गया है। सोने की तरह ही चांदी की चमक भी फिकी पड़ गई है। एक ओर जहां शेयर बाजार में गिरावट है वहीं सोने चांदी के दामों में भी गिरावट आई है। सोने के दामों (Gold Rate) में तगड़ी गिरावट से निवेशकों को झटका लगा है।
सोने चांदी के दाम अचानक से गिर गए हैं। सोने के दामों में (Gold Rate) बढ़ौतरी के सभी अनुमान फेल होते दिख रहे हैं। एकदम दामों में इतनी बड़ी गिरावट ने निवेशकों को हैरान कर दिया है। वहीं, नए निवेशक अभी चिंता में है कि दाम कम होने पर सोना खरीदें या नहीं।
सोमवार को औंधे मुंह गिरा सोना
सोने-चांदी के दाम तगड़े गिरे हैं। शेयर बाजार जहां खुलते ही हिल गया वहीं, सोमवार को रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे सोने चांदी के भाव भी औंधे मुंह गिर गए। अभी तक देखा जा रहा था कि शेयर बाजार के गिरने के बावजूद सोने (Gold Rate) का दाम आसमान छू रहा था। परंतु, यहां भी सोना उल्टे पैर दोड़ा है।
कितने रुपये गिरा सोना
अब तक निवेशक सोने की तरफ निवेश को देख रहे थे। वहीं, अब सोने के दाम इस कारोबारी सत्र में पहले ही दिन गिर गए हैं। 24 कैरेट सोने (Gold Rate) का भाव 3000 रुपये तक कम हो गया है तो चांदी भी 5000 रुपये के करीब सस्ती हुई है।
ऐसे चल रहे हैं सोने दाम
इंडियान बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोशिएशन के अनुसार एक कारोबारी सप्ताह में सोने का दाम (Gold Rate) पहले बढ़ा और फिर दाम गिर गया। महीने की शुरुआत में सोने ने लंबी छलांग लगाई थी। उस समय प्रति 10 ग्राम सोना 91 रुपये रुपये का रिकॉर्ड पार कर गया है।
शुक्रवार तक सोने के दाम 500-1000 रुपये तक थे। वहीं, 91,014 रुपये पर बाजार बंद हुआ। वहीं सोमवार को सोने का बाजार खुलते ही दाम गिर गए। सोना (Gold Rate) 88,000 रुपये तोला के करीब पहुंच गया। वहीं, चांदी के दामों में भी 5 हजार रुपये तक की गिरावट आई है।
क्या चल रहे हैं दस ग्राम सोने के दाम
रिपोर्ट्स के अनुसार एक तोला यानी दस ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 88,401 रुपये चल रहा है। वहीं 23 कैरेट का दाम 88,047 रुपये चल रहा है। इसी प्रकार 22 कैरेट सोने का भाव 80,975 रुपये चल रहा है। वहीं, 18 कैरेट का दाम 66,301 रुपये और 14 कैरेट का रेट 51,715 रुपये चल रहा है।
1 लाख से चांदी धड़ाम से गिरी
वहीं, दिवाली के बाद मार्च महीने में एक बार फिर चांदी 1 लाख रुपये प्रति किलो के अपने पुराने रिकॉर्ड को छू गई थी। अप्रैल में चांदी 99,641 रुपये प्रति किलो थी। वहीं,6 अप्रैल तक चांदी की कीमत कम होकर 92,910 रुपये पर पहुंच गई है। 7 अप्रैल को बाजार खुलते ही चांदी की कीमत गिर गई। चांदी 88 हजार 375 रुपये किलो पर आ गई।