Gold Silver Price Today : कई दिनों तक सोना-चांदी खरीदने वालों की हवाइयां उड़ी हुई थी, अब जाकर उन्हें राहत मिली है। सोना-चांदी (sona chandi ka bhav) में गिरावट के बाद से एक ओर जहां सराफा बाजार में रौनक देखी जा रही है, वहीं ग्राहकों के चेहरे भी खिले हुए हैं। आज मंगलवार को सोना और सस्ता हो गया है, इसके साथ ही चांदी में भी प्रति किलो के हिसाब से 10 हजार रुपये (silver rate today) तक की भारी गिरावट आई है। सोना चांदी खरीदने से पहले 22 व 24 कैरेट के सोने सहित चांदी का भी जाता भाव जरूर जान लें।
सोने का भाव इन दिनों लगातार औंधे मुंह गिरता जा रहा है, चांदी भी अब बेहद सस्ती हो गई है। दोनों कीमती धातुओं के रेट गिरने से ग्राहकों की बांछें खिली हुई हैं। वे जमकर सोना चांदी (gold silver rate today) की खरीदारी कर रहे हैं।
इससे पहले सोने व चांदी के भाव ने लोगों के पसीने छुड़ाए हुए थे। सोने चांदी के भाव में गिरावट का यह सिलसिला आगामी कई दिनों तक जारी रह सकता है। इस दौरान ग्राहकों के पास सस्ते गहने खरीदने का शानदार मौका रहेगा। इस समय सराफा बाजार की स्थिति व सोने चांदी का ताजा भाव (gold silver latest price) जानकार खरीदारी करना फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि निवेशकों के लिए परिस्थितियां अलग बन रही हैं।
सोना-चांदी के रेट इस तरह फिसले-
सर्राफा बाजार में 8 अप्रैल को सोना और चांदी के भाव (sona chandi ki kimat) में फिर से उतार चढ़ाव देखने को मिला है। 24 कैरेट सोने के दाम 300 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से कम हुए हैं। अब 24 कैरेट सोना 91,100 रुपए (24 carat gold price) प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
22 कैरेट वाले जेवराती सोने के भाव 84,900 रुपए (22 carat gold price) प्रति दस ग्राम पर बने हुए हैं। कुछ दिनों की तेजी के बाद चांदी में भी नरमी आई है। अब चांदी में लगातार गिरावट का दौर जारी है। पिछले तीन दिनों में इसके भावों 10 हजार रुपए से अधिक की गिरावट हुई है तो अब तक की रिकॉर्ड गिरावट मानी जा रही है। इस समय चांदी का भाव 91,500 रुपए (chandi ka bhav) प्रति किलो चल रहा है।
इस बार रही गहनों की मांग में कमी-
पिछले साल के शुरुआती महीनों में ब्याह शादियों के सीजन सहित गहनों की मांग की तुलना की जाए तो इस बार मांग में कमी आई है। सोना-चांदी के भाव (sona chandi latest rate) इस साल के शुरू से रॉकेट की गति से बढ़े हैं, इस कारण हल्के गहनों की अधिक खरीदारी हुई है। सोने के मुकाबले लोगों ने चांदी के गहने अधिक खरीदे हैं। इसके अलावा हल्की ज्वैलरी यानी 18 कैरेट (18 carat gold rate) के सोने की खरीदारी हुई।
इस कारण बढ़े थे चांदी के रेट-
सोने में तेजी के कारण लोगों ने इसे खरीदने से दूरी बनाई और चांदी (silver rate today) की ओर रुख किया। यही कारण रहा कि 1 किलो चांदी के भाव 1 लाख रुपये से पार चले गए। एक्सपर्ट का अनुमान है कि आने वाले समय में सोना और चांदी के भावों (gold silver rate update) में मिलजुला असर दिखाई दे सकता है। हालांकि अब भी मलमास और वैश्विक स्तर पर बाजार में चल रही उथल-पुथल के कारण घरेलू स्तर पर सोना और चांदी की मांग पहले की अपेक्षा कम है।