Gold Price update : 10 ग्राम गोल्ड यानी एक तोला सोना होता तो जरा सा ही है, लेकिन इसके दाम सातवें आसमान पर हैं। इनके और बढ़ने की गुंजाइश की अटकलों पर अब विराम लग गया है। ये जितने बढ़ने थे बढ़ चुके, अब सोने के रेट (gold rate down) पर ब्रेक लगने का टाइम आ गया है। ऐसा अनेक एक्सपर्ट्स भी मान रहे हैं। जल्द ही सोने के दाम धड़ाम से जमीन पर गिरेंगे और यह 90 हजार प्रति तोला से घटकर 56 हजार पर पहुंच जाएंगे। आइये जानते हैं सोने के भाव (sone ka bhav) में आने वाली गिरावट के क्या रहेंगे कारण।
सोने के दामों ने लंबे समय से न रुकने वाली रफ्तार पकड़ रखी थी, अब दामों में हर दिन नरमी देखी जा रही है। अभी तो ये और गिरेंगे व प्रति तोला की कीमत लगभग आधी हो जाएगी। इससे ग्राहकों को अब सस्ता सोना (gold price) खरीदने का भरपूर मौका मिलेगा।
हालांकि निवेशकों को इससे तगड़ा झटका भी लगेगा। सोने में दामों में आने वाली भारी गिरावट के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। अब सर्राफा बाजार के माहौल से साफ होता जा रहा है कि सोने के दाम 90 हजार (gold rate today) से गिरकर 56 हजार तक पहुंच सकते हैं। खबर में जानिये इससे जुड़ा लेटेस्ट अपडेट।
ग्राहकों की होगी मौज, मुश्किल में फंस सकते हैं निवेशक-
पिछले कई दिनों से सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। चांदी (silver price) ने भी लोगों के खूब पसीने छुड़ाए हैं। निवेशकों को सोने की तेजी से खूब वारे न्यारे हो रहे थे, लेकिन अब उल्टा होने वाला है। सस्ता सोना (sona kab sasta hoga) होने से ग्राहकों की चांदी होगी और निवेशक परेशानी में आ सकते हैं,
क्योंकि कई एक्सपर्ट्स ने सोने की कीमतें लगभग आधी गिरने की संभावनाएं जता दी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अगर गिरावट का यही दौर जारी रहता है तो सोने का भाव 90 हजार प्रति तोला के करीब चल रहे 24 कैरेट सोने के भाव (gold rate prediction) अब 56,000 रुपये प्रति तोला हो सकते हैं।
इन कारणों से गिर सकता है रेट-
सोने की कीमतों के गिरने का मुख्य कारण अमेरिका के टैरिफ चार्ट (tarrif chart) को माना जा रहा है। घरेलू व वैश्विक शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव बना रहने से भी कीमतें कम हो सकती हैं। हर दिन हो रही डॉलर की मजबूती सोने के दामों (latest gold price ) को कम करने में अहम भूमिका निभा रही है। इसी तरह का ट्रेंड जारी रहा तो आने वाले समय में सोने की कीमतें आधी गिर सकती हैं। हालांकि कुछ जानकारों ने तेजी बरकरार रहने की बात भी कही है।
22 व 24 कैरेट सोने के ये होंगे भाव-
एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि सोने की मांग (gold demand) में कमी आ सकती है। इस समय मांग पर असर दिखाई दे रहा है। अगर यह और घटती है तो रेट काफी हद तक कम हो जाएंगे। इस समय प्रति 10 ग्राम 22 व 24 कैरेट सोने के रेट (22 and 24 carat gold rate) क्रमश: 85 व 90 हजार के करीब बने हुए हैं, जो घटकर 45 व 55 हजार के करीब आ सकते हैं। इसके लिए कई अंतरराष्ट्रीय आर्थिक स्थितियां कारण बनेंगी।
इसके अलावा वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल और शेयर बाजारों (share market) में उतार-चढ़ाव भी सोने की कीमतों को प्रभावित करेंगी। अमेरिकी डॉलर मजबूत होने से डॉलर की तुलना में सोने की मांग घट सकती है। सोने का ज्यादा उत्पादन (gold production) होने व डिमांड घटने से भी इसकी कीमतों में कमी हो सकती है।
जल्द दिखाई देगा कीमतों पर असर-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने जब से टैरिफ चार्ट लागू किया है, तब से ही कई देशों में अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। पिछले दिनों भारत समेत 16 देशों पर टैरिफ लागू हुआ और इसके बाद बाकी देशों ने भी जवाबी कार्रवाई में टैरिफ (tariff effect on gold rate ) बढ़ा दिए।
इसका परिणाम यह हुआ कि वैश्विक शेयर बाजारों में मंदी का दौर शुरू हो गया। इससे महंगाई भी अपना रंग दिखाने लगी है। इसी बीच सोने की कीमतों (sone ki kimat) को लेकर एक नया अनुमान लगाया जाने लगा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि उपरोक्त कारणों से मई में ही सोने की कीमतों में 40 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है।
केंद्रीय बैंकों की नीतियों की भी रहेगी भूमिका-
सोने के दाम गिरने में केंद्रीय बैंकों (central bank news) की नीतियों में बदलाव आना भी प्रमुख कारण रह सकता है। इन नीतियों के बदले जाने संभावना है और इससे मांग में कमी आ सकती है। सोने में निवेश (gold investment tips) करने वाले इस समय कई सवाल जवाबों में उलझे हुए हैं।
चर्चाएं ये भी हैं कि क्या यह गिरावट लंबे समय तक बरकरार रहेगी या कुछ समय तक ही रहेगी? इस बारे में अभी स्पष्ट मत सामने नहीं आए हैं यानी कीमतों पर मिला जुला असर रह सकता है। सबसे अहम है कि बाजार की स्थिति से अपडेट रहकर व सही फैसला लेकर ही सोने में निवेश करना ठीक रहेगा।