टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान ने अब राजनीती में एंट्री ले ली है लोकसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने पश्चिम बंगाल में सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट की लिस्ट जारी की गयी है वही युसूफ पठान को भी पार्टी की तरफ से टिकट दिया गया है और वह बहरमपुर सीट से चुनाव लड़ रहे है। युसूफ पठान का मुकाबला कांग्रेस पार्टी के अधीर रंजन चौधरी से होगा. अधीर रंजन चौधरी बहरमपुर के वर्तमान एमपी हैं।
युसूफ पठान को टिकट मिलना थोड़ा अजीब गरीब लग रहा है क्योंकि इससे पहले किसी को भी नहीं लगा था कि पठान क्रिकेट के अलावा राजनीति में भी एंट्री करेंगे। उनका क्रिकेट करियर शानदार रहा है। अब देखना होगा कि लोकसभा चुनाव में उनकी जीत होती है या फिर नहीं। ऐसे में आइए एक बार जान लेते है उनका क्रिकेट करियर कैसा रहा ?
आपको बता दे, पठान ने एक टी 20 मैच से क्रिकेट में डेब्यू किया था। उनका डेब्यू काफी शानदार रहा था। इसके साथ ही साल 2007 में टी 20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल से पहले भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग चोटिल हो गए थे। उनकी जगह एमएस धोनी ने यूसुफ पठान को मौका दिया। वही धोनी ने यूसुफ पठान को ओपनिंग उतार दिया था।हालंकि, यूसुफ अपने डेब्यू में कुछ खास नहीं कर सके वह 8 गेंदों में मात्र 15 रन ही बना सके। यूसुफ पठान साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे विश्व कप विजेता टीम के हिस्सा भी थे। उन्होंने 2011 विश्व कप में जीतने के बाद भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपने कंधे पर उठाया था।
यूसुफ पठान ने अपने वनडे करियर में 41 वनडे पारियों में कुल 810 रन बनाए थे। इन 41 पारियों में उनके नाम 2 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। वही यूसुफ पठान ने भारत के लिए 18 टी20 पारियों में कुल 236 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 146.58 रहा है और गेंदबाजी करते हुए यूसुफ ने वनडे मैचों में 33 और टी20 मैचों में 13 विकेट भी अपने नाम किए है। ऐसे में यूसुफ पठान को भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े हिटर्स में से एक माना जाता है। वह आईपीएल में भी अपना बल्ला चला चुके है इससे पहले ही सीजन में उन्होंने 37 गेंदों में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक जड़ दिया था।
