Gold Rate : सोना निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। सोना एक लाख के करीब जा पहुंचा है। जहां साल के अंत तक सोने को एक लाख के पास जाने की उम्मीद लगाई जा रही थी, वह पूरी होती दिख रही है। रॉकेट से भी तेज सोना (Gold Rate) बढ़ रहा है। ऐसे में सोना आम आदमी से दूर ही भाग रहा है। सोने के दाम निरंतर बढ़ने से अब सवाल उठ रहा है कि आने वाले महीनों में सोना कितने रुपये पर पहुंच जाएगा।
सोने के दाम 7वें आसमान पर जा पहुंचे हैं। डेली सोने के दाम बढ़ रहे हैं। सोने के दाम बढ़ने के कई कारण हैं। सबसे बड़ा कारण तो टैरिफ वॉर ही है।
सोने के दाम फिलहाल ऑल टाइम हाई पर आ पहुंचे हैं। ऐसे में जून तक सोना कितना हो जाएगा, इसको लेकर भी एक्सपर्ट ने अनुमान लगाया है।
दाम बढ़ने की असली वजह
सोने के दाम बढ़ने के पीछे प्रमुख कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ही सोने (Gold Rate) की मांग बढ़ना है। विश्व में ट्रेड वॉर छाया हुआ है। इन चिंताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत (Gold Rate) गुरुवार को रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई। सोने के दाम निरंतर बढ़े हैं।
सालभर तगड़े बढ़े हैं दाम
इस साल तो सोने के दामों में तगड़ी बढ़ौतरी दर्ज की गई है। जो बढ़ौतरी साल भर में होती है वह पहली तिमाही में हो चुकी है। सोने के दाम (Gold Rate) इस साल लगातार बढ़ते ही गए हैं। सोना इस साल अपने हाई पर कई बार पहुंच चुका है।
इस साल अबतक सोने की कीमतों में 18749 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आ चुका है। जबकि चांदी 9386 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है। सोने के दाम करीब 23 प्रतिशत तक पहुंचे हैं। इस महीने में ही सोना 6 प्रतिशत से ज्यादा महंगा हो चुका है।
लास्ट ईयर ये थे सोने के दाम
लास्ट ईयर 31 दिसंबर को सोना (Gold Rate) 76,045 रुपये तोला पर खुला था, वहीं चांदी 85,680 रुपये प्रति किलो थी। इस दिन सोना 75,740 रुपये पर बंद हुआ। चांदी भी 86017 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। वहीं, एक महीने बाद 31 जनवरी 2025 को सोना 82,165 रुपये तोला पर आ गया था।
ऑल टाइम हाई पर सोना
जहां एक और देश में शादियों का सीजन शुरू हो गया है, वहीं लोगों को सोने ने रुला दिया है। सोना दिन प्रतिदिन अपने नए कीर्तिमान रच रहा है। लोग अनुमान लगा रहे थे कि 2025 के अंत तक सोना एक लाख पहुंच जाएगा। लेकिन 2025 की शुरुआत में ही सोना (Gold Rate) एक लाख से करीब तो पहुंच चुका है। सोना फिलहाल अपने ऑल टाइम हाई पर चल रहा है।
क्या गिर सकते हैं सोने के दाम
विशेषज्ञ से सोने के दामों (Gold Rate) के भविष्य पर बात की गई। उनके अनुसार सोने के दाम करेक्शन करने में समय लेगा। बाजार छह से आठ महीने तक दायरे में रहेगा। सोने के भाव ज्यादा नहीं गिरेंगे, क्योंकि, पिछले 20 साल में कभी भी सोने में 10 प्रतिशत से अधिक का करेक्शन नहीं हुआ है। सोने के दाम ज्यादा से ज्यादा 1 लाख 2 हजार और कम से कम 78 हजार से 80 हजार तक जा सकता है।
ये हैं सोने के दाम
एक ओर शादियों का सीजन है, दूसरी ओर सोने की चमक तेज होती जा रही है। टैरिफ वॉर के बीच 17 अप्रैल को सर्राफा बाजारों सोना (Gold Rate) 100000 रुपये के करीब कम हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड (gold rate) 95207 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर है। सोने के दाम 628 रुपये बढ़े हैं। जीएसटी के साथ 24 कैरेट सोने का भाव अब 98063 रुपये चल रहा है।
शहरों के हिसाब से दामों में अंतर
जरूरी नहीं है कि आपके शहर में भी यहीं दाम हो। सर्राफा बाजार के रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से जारी किए गए हैं, इसमें जीएसटी नहीं लगा है। आपके शहर में सोना 1000 से 2000 रुपये कम ज्यादा हो सकता है। दिन में दो बार रेट जारी किए जाते हैं।
कितना हो जाएगा गोल्ड रेट
सोने के दाम बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में विशेषज्ञ अमित सोनी आ अनुमान है कि जिस तेजी से सोना बढ़ रहा है, उस हिसाब से लग रहा है कि सोना इस साल के अंत तक एक लाख पांच हजार को छू जाएगा। वहीं, अमित ने अनुमान लगाया है कि यहीं तेजी और बाजार में अस्थिरता रही तो सोना इस साल अगले तीन महीने में, यानी जून तक 1 लाख पर पहुंच जाएगा।