IMD Weather :पिछले काफी दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अप्रैल की शुरुआत से ही लोगों को देशभर में भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, अभी पिछले हफ्ते ही देश के कुछ हिस्सों में थोड़ी बहुत बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। उसके बाद से दोबारा एक बार गर्मी ने अपना भयंकर रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आज मौसम विभाग (IMD Weather) में कल के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। चलिए जानते हैं कि कल पूरे देश में मौसम कैसा रहने वाला है। कौनसे ऐसे क्षेत्र हैं जहां बारिश की संभावना जताई गई है और कहां के लोगों को भीषण गर्मी के चलते अलर्ट रहने की आवश्यकता है।
मौसम विभाग की ओर से मंगलवार के लिए पूरे देश भर के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग की नोटिफिकेशन के अनुसार उत्तर भारत और पश्चिम भारत में लोगों को भयंकर गर्मी और लू झेलनी पड़ेगी।
वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में थोड़ी बहुत बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते उन्हें गर्मी से कुछ रात मिल सकती है। साथ ही दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में भी कल के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है।
देश में कैसा रहेगा मौसम
देशभर में मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से अनुमानित मौसम का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भारती मौसम विभाग के अनुसार कल देश के अलग-अलग प्रदेशों में मौसम एक जैसा नहीं रहने वाला है।
एक और जहां उत्तर और पश्चिमी भारत में लोगों को भयंकर गर्मी और लू झेलनी पड़ेगी। वहीं, पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में बारिश होने की संभावना के चलते लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
इसके अलावा पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से कुछ ऐसे भी इलाके हैं जहां थोड़ी बहुत बारिश होगी और दिन भर तेज हवाएं चलेंगी। चलिए जानते हैं कि कल का भारत में मौसम कैसा रहने वाला है।
हीट वेव के अलर्ट पर दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में कल मंगलवार को पूरे दिन मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिसके चलते लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
भारतीय मौसम विभाग की ओर से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के लोगों के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है। उनका मानना है कि जहां तक संभव हो दोपहर के समय लोग घर से बाहर न निकले। इस दौरान हवा में नमी का स्तर भी काफी कम रहने वाला है और हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी।
राजस्थान में पड़ेगी भयंकर गर्मी
भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया यह पूर्वानुमान राजस्थान के लिए भी है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में कल अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वैसे भी राजस्थान में पहले से ही भयंकर गर्मी का माहौल चल रहा है।
43-46 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जाने वाले क्षेत्रों में जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर जैसे जिले शामिल हैं। वहीं कल राजस्थान में न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान मौसम विभाग ने राजस्थान में हीटवेव के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
वहीं, पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में थोड़ी बहुत धूलभरी आंधी भी चल सकती है। इसी के साथ पूर्वी राजस्थान में कल पूरा दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसे में राजस्थान के लोगों को और ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग में साफ कहा है कि किसी भी जरूरी काम के बिना घर से बाहर न निकले।
यूपी में बारिश की संभावना
कल अगर हम उत्तर प्रदेश में मौसम की बातचीत करें तो यहां मौसम मिला-जुला रहेगा। एक और जहां राजस्थान में भयंकर गर्मी के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है वहीं मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है। अगर हम राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के क्षेत्रों की बात करें तो यहां पर मौसम बिल्कुल साफ रहेगा और गर्म भी रहेगा।
इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है।
अगर ऐसा होता है तो तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिलने की उम्मीद बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में कल हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। मौसम विभाग ने साफ कहा है कि लोग गर्मी से अपना बचाव करें और जहां तक संभव हो घर से बाहर न निकले। इस दौरान बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
बिहार में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश के अलावा मौसम विभाग के अनुसार बिहार के लोगों को भी गर्मी से राहत मिलने का समय आ गया है। 22 अप्रैल को बिहार में हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बिहार की राजधानी पटना और उसके साथ लगते पूर्वी जिलों में कल गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।
इस दौरान बिहार में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान के 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं पश्चिम बिहार में पूरा दिन मौसम गर्म रहेगा और इस समय उमस भी बन सकती है। साथ ही बिहार के कुछ क्षेत्रों में अधिक बारिश होने के कारण जल भराव होने का भी अंदेशा विभाग ने जताया है।
हरियाणा पंजाब में गर्मी से होंगे परेशान
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी मंगलवार को पंजाब और हरियाणा में भी दिन भर गर्मी और लू की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान दोनों ही राज्यों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए जाने का अनुमान लगाया गया है।
दोनों प्रदेशों में दिन के समय मौसम शुष्क रहेगा और अत्यधिक गर्मी होगी। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ क्षेत्रों में थोड़ी बहुत बारिश और धूल भरी आंधी आ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि दोनों ही राज्यों के किसानों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लेने चाहिए, जिससे कि उनकी फसलों को नुकसान न हो।
महाराष्ट्र में देखने को मिलेंगे मौसम के अलग-अलग मिजाज
एक और जहां राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के लिए विभाग ने स्पष्ट किया है कि गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं महाराष्ट्र में मौसम बिल्कुल अलग रहेगा। कल मंगलवार को महाराष्ट्र के क्षेत्रों में अलग-अलग मौसम के मिजाज लोगों को देखने को मिलेंगे। विदर्भ और मराठवाड़ा में जहां थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है।
वहीं, मुंबई और कोंकण क्षेत्र में मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान विभाग की ओर से लगाया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने मराठवाड़ा और विदुर के लिए येलो कलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है।
पहाड़ी क्षेत्र में बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्र में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन तीनों ही क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कल यानी मंगलवार को बिजली चमकेगी और गरज और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है।
साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना भी बनी हुई है। इन तीनों राज्यों में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। कल न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान विभाग की ओर से लगाया गया है। वहीं, ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी भी लोगों को देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि कल पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले थोड़ा स्तर्क रहें।