Gold Rate :सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज तो सोने ने रिकॉर्ड तोड़कर एक लाख का मुकाम भी छू लिया है। ऐसे में सोने के दाम अब आगे क्या रहेंगे, इसको लेकर चर्चा तेज है। स्थिति बदलने पर दस ग्राम सोना 83,700 रुपये में भी मिलेगा। इसको लेकर आइए जानते हैं क्या कहते हैं एक्सटर्प।
सोना सराफा बाजार और एमसीएक्स पर नया कीर्तिमान रच चुका है। सोने के दाम लगातार बढ़ौतरी पर हैं। मंगलवार को तो सोने के दामों में तीन हजार से ज्यादा की तेजी आई है।
सोने के दाम (Gold Rate) इस हिसाब से बढ़ रहे हैं कि आम लोगों की पहुंच से सोना दूर हो रहा है। जिनके घर में शादी विवाह है, उनके लिए उलातार मुश्किलें पैदा हो रही हैं।
क्यों बढ़ रहे सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने के पीछे अमेरिका सरकार का अहम कारण है। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप की ओर से सत्ता में आने से पहले ही रेसिप्रोकल टैक्स की घोषणा की थी, सत्ता में आते ही उन्होंने इस घोषणा को पूरा करने की तैयारी शुरू की तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता का माहौल हो गया। इसके चलते लोगों ने सोने (Gold Rate) की ओर रूख किया।
सोने को निवेश के लिए माना सुरक्षित
बाजार में अनिश्चितता आई तो निवेशकों में सोने की मांग बढ़ गई और लोगों ने इसे सुरक्षित मानते हुए सोने (Gold Rate) में निवेश करना शुरू कर दिया, इससे सोने के दाम निरंतर बढ़ते गए। इसके बाद जब दाम गिरने लगे तो ट्रंप की ओर से टैरिफ यानी रेसिप्रोकल टैक्स की लिस्ट जारी की गई, जिसके बाद सोने ने फिर छलांग लगा दी।
चीन के जवाब से भी पड़ा असर
ट्रंप के टैरिफ वॉर का जवाब चीन ने भी दिया और पलटवार करते हुए टैरिफ बढ़ा दिया, ट्रंप सरकार की ओर से बाकी देशों पर टैरिफ को 90 दिन के लिए हॉल्ड किया गया है, लेकिन चीन के साथ ट्रेड वॉर जारी है, जिससे सोने की कीमतों (Gold Rate) को और अधिक बल मिल रहा है।
इस कारण भी बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ने का एक कारण डॉलर का कमजोर होना भी है। दूसरी ओर लोगों को आर्थिक मंदी का डर भी सता रहा है, जिससे सोने की कीमत बढ़ती जा रही है। वहीं, भारत में खरमास समाप्त होने पर सोने की मांग बढ़ी है, जिससे सोने के दाम बढ़े हैं।
सोना गया रिकॉर्ड स्तर पर
सोने ने एक और नया रिकॉर्ड बना दिया है। मंगलवार को एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर सोना 99,000 रुपये तोला को पार कर गया है। सोना एमसीएक्स पर एक लाख के करीब है तो कई सराफा बाजारों में 24 कैरेट सोने की कीमत एक लाख को पार कर गईं हैं।
33 प्रतिशत बढ़ गए सोने के दाम
सोने के दाम इस साल बढ़ते ही जा रहे हैं। इस साल फिलहाल तक सोना 33% के करीब बढ़ चुका है। अप्रैल में ही सोने में 10 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। वहीं, सोने के दाम आगे क्या रहेंगे इसको लेकर भी भविष्यवाणियां आ रही हैं। कुछ का मानना है कि सोना और रिकॉर्ड बनाएगा तो कुछ का सोचना इसके उल्ट है।
लोगों की खरीद से हो रहा बाहर
आम लोगों के बजट से सोना बाहर होता जा रहा है। लोगों के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो रहा है। चाह कर भी लोग गोल्ड नहीं खरीद पा रहे हैं। कुछ ज्वैलर्स का कहना है कि सोने की मांग में 30 से 40 प्रतिशत तक की कमी आई है। शादियों के सीजन में भी गहनों की मांग कम है। लोग हल्के गहने लेने को मजबूर हैं।
स्थिति बदलते ही गिरेगा सोना
सर्राफा बाजार के विशेषज्ञ सुनील सोनी के अनुसार सोने में यह तेजी हमेशा के लिए नहीं रहने वाली है। सोने के दाम गिरेंगे भी। हालांकि बहुत बड़ी गिरावट तो नहीं और गिरावट कब आए ये भी समय नहीं है।
परंतु, अमेरिका चीन के बीच का ट्रेड वॉर कम होने पर सोने में मुनाफावसूली शुरू हो सकती है। सोना गिरकर 83,700 रुपये तोले तक गिर सकता है। स्थितियां अगर सामान्य होती है तो सोने के दाम (Gold Rate) गिरकर 89700, 86500, 83700 रुपये 10 ग्राम तक आ सकता है।