Gold Rate : इस साल के अंत तक जहां सोने के एक लाख पार करने पर संशय बना हुआ था, वह सोना अभी से एक लाख को पार कर गया है। सोने के दाम इतने ऐतिहासिक रूप से बढ़े हैं। सालभर में जो दाम बढ़ते हैं सोने के दाम (Gold Rate) अभी से वो बढ़ चुके हैं। पिछले चार साल में सोना दोगुना हो गया है।
सोने के दाम अचानक 3,330 रुपये बढ़कर एक लाख पार पहुंच गए हैं। दूसरी और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है और चांदी के दाम 95,900 प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। दस ग्राम सोना आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया है। कभी सोना 88.62 रुपये तोला बिकता था, जोकि अब नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया है।
एक दिन में ही रॉकेट से तेज भागे दाम
सोने के दाम सोमवार को एक लाख से तीन हजार रुपये से ज्यादा कम थे, लेकिन मंगलवार को सोना एक दिन में ही रॉकेट से भी तेज भागा है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना मंगलवार को 1 लाख रुपए पर पहुंच गया। सोमवार को सोने की कीमत 96,670 रुपये थी।
सोने के दाम बढ़ने के पीछे हैं ये तीन कारण
सोने का दाम बढ़ने का पहला कारण अमेरिका की ओर से टैरिफ पॉलिसी है। टैरिफ के कारण ट्रेड वॉर का खतरा पैदा हो रहा है। ऐसे में लोगों ने बाजार में अर्थव्यवस्था धीमी होने के डर से सोने में निवेश किया है। सोना लोगों ने खरीदा तो मांग बढ़ी और दाम बढ़ गए हैं। सोने को लोगों ने सुरक्षित निवेश माना है।
रुपये में कमजोरी भी सोने के दाम बढ़ने का कारण
सोने के दाम बढ़ने का दूसरा कारण यह भी है कि डॉलर के मुकाबले रुपये के कम हुए हैं। रुपये के कम होने से सोने (Gold Rate) के इंपोर्ट कम करने का खर्च बढ़ गया है, जिससे सीधे तौर पर सोना महंगा हो गया है। इस साल रुपया 4% के करीब गिर चुका है, जिससे सोने के दाम बढ़े हैं।
सोने के दाम बढ़ने का तीसरा कारण
सोने के गहनों की मांग अब बढ़ गई है, क्योंकि खरमास खत्म हो गया है और मांगलिक कार्य और शादियों का मौसम शुरू हो गया है। ऊंचे दामों में भी बिक्री बढ़ी है तो इससे सोने के दामों को और ताकत मिली है।
महानगरों में ये चल रही है सोने की कीमत
देश की राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोनस 93,050 रुपये प्रति दस ग्राम बिक रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 1,01,500 रुपये प्रति दस ग्राम चल रही है।
इसी प्रकार मायानगरी मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 92,900 रुपये चल रही है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 1,01,350 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। यहां भी सोना एक लाख को पार कर गया है।
कोलकाता में भी सोने के दाम एक लाख को क्रॉस कर चुके हैं। कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के दाम 92,900 रुपये प्रति तोला चल रहे हैं। वहीं, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate) 1,01,350 रुपये चल रही है। चेन्नई में भी जेवराती सोना 92,900 रुपये प्रति दस ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड 1,01,350 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा है।
112 दिन में इतने बढ़ गए सोने के दाम
जनवरी एक से अब तक सोने के दामों (Gold Rate) में निरंतर बढ़ौतरी जारी है। 112 दिन में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड के दाम 76,162 रुपये से 23,838 रुपये बढ़कर 1 लाख को पार कर गए हैं। चांदी के भाव में भी तेजी बरकरार है।
कभी 88.62 रुपये पर था सोना
देश में आजादी के समय यानी 1947 में सोना 88.62 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। यह अब 1 लाख को पार कर गया है। आजादी से लेकर अब तक सोने के दाम 1127 गुना (112741%) बढ़े हैं।
वहीं, 1947 में चांदी 107 रुपये से बढ़कर 95,900 रुपए पर है। सोने के दाम को लेकर बहुत एक्सपर्ट कह रहे थें कि एक लाख पहुंचना मुश्किल है, या साल के अंत तक इतने दाम नहीं होंगे। ये सब भविष्यवाणियां फेल हो गई हैं।
साल के आखिर तक कितने होंगे दाम
सोने के दाम इस साल आगे भी बढ़ौतरी पर रह सकते हैं। गोल्ड मैन का अनुमान है कि इस साल सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। अगर इसे भारत के रुपयों में कन्वर्ट करें तो सोने के दाम इस साल के अंत तक 1 लाख 10 हजार प्रति तोला पर पहुंच जाएंगे। वहीं, उनके अनुमान के अनुसार अधिकत दाम एक लाख 38 हजार रुपये प्रति तोला पक भी जा सकते हैं।