Gold Rate Hike : सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे थे लेकिन बुधवार को अचानक से तगड़ा ब्रेक लगा है। सोने के दाम अचानक से बहुत सस्ते होकर ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आ गए हैं। सोने के दामों में सराफा और एमसीएक्स दोनों जगह गिरावट देखने को मिली है। अब निकट भविष्य में सोने के दाम कीतने होंगे, इसको लेकर भी एक्सटर्प की राय सामने आई है।
सोने के दामों में बढ़ौतरी अचानक रूक गई है। बढ़ौतरी न केवल रूकी है, बल्की दाम काफी नीचे आकर गिरे हैं। सोना अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आ गया है। मंगलवार को सोने ने जो रिकॉर्ड बनाए थे वो बुधवार को धवस्त हो गए।
औंधे मुंह गिरा सोना
बाजार में सोने ने सारे रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अचानक औंधे मुंह गोता मारा है। सोने के दाम तगड़े गिरे हैं। सोने के दाम गिरने के बाद विशेषज्ञ ने बताया है कि सोना (Gold Rate Hike) एक महीने में अभी और काफी सस्ता हो जाएगा। उन्होंने सोने की कीमत कम होने के पीछे के कारण भी बताए हैं। आइए जानते हैं सोने को लेकर अब एक्सपर्ट्स की क्या राय है।
सोना एक लाख छू कर लौटा
मंगलवार को सोने के दाम एक लाख को पार कर गए थे। वहीं, एमसीएक्स पर भी सोने के दाम एक लाख के करीब पहुंच गए थे। एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर एक दिन में ही तीन हजार के करीब दाम बढ़ गए थे, जो अब गिर गए हैं। सोना सराफा बाजार में एक लाख छू कर लौट आया है।
सोना महंगा होने के क्या हैं कारण
सोने के दाम (Gold Rate Hike) बढ़ने के पीछे कईं कारण हैं। सोने के दाम गिरने का पहला कारण अमेरिका की ओर से शुरू किए गए टैरिफ वॉर को माना जा रहा है। टैरिफ वॉर के चलते बाजार में अनिश्चित्ता का माहौल पैदा हो गया और लोगों ने सोने को सुरक्षित एसेट मानते हुए सोने में निवेश किया। जिससे सोने की मांग बढ़ी और सोने के दाम भी बढ़ते चले गए।
अब यह रह गए सोने के दाम
सोने के दामों में बुधवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को 1 लाख रुपये तोला को पार कर गया सोना बुधवार को औंधे मुंह गिर गया। एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोना (MCX Gold Rate) 99,358 रुपये के रिकॉर्ड हाई को तोड़कर 95,457 रुपये पर पहुंच गया।
इस महीने क्या रहेंगे सोने के दाम
सर्राफा कारोबारियों का मानना है कि सोने में आगे और भी गिरावट दर्ज की जाएगी। डॉलर इंडेक्स बढ़ रहा है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सोने के दाम (MCX Gold Rate) कम होकर 91,000 रुपये तक आ सकते हैं। इसलिए, सोना खरीद के लिए कुछ दिन आप रुक भी सकते हैं।
इतने गिरेंगे सोने के दाम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्सपर्ट अजय केडिया का कहना है कि सोने की कीमत में अभी और गिरावट आएगी। एक महीने में सोने (Gold Rate Hike) के दाम 10 प्रतिशत गिरेंगे। सोने के दामों में रिकॉर्ड तेजी के चलते यह होगा।
फिलहाल ग्लोबल हालात धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं तो निवेशकों का रुझान भी सोने से शिफ्ट हुआ है। निवेशकों ने सोने से अलग दौबारा बाजार, क्रीप्टोक्रेंसी और अन्य जगह निवेश करना शुरू कर दिया है।
नहीं रहेगी ये तेजी बरकरार
उपरोक्त कारणों से माना जा रहा है कि सोने (Gold Rate Hike) में अब और तेजी की उम्मीद नहीं है। साथ ही एक्सपर्ट का मानना है कि चांदी लंबी अवधि के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। सोने चांदी की रेश्यो आम तौर पर एक दो की चलती है, जबकि अब सोना चांदी बराबर चल रहे हैं, ऐसे में आगे चलकर सोना 10 प्रतिशत तक गिरने की उम्मीद है।