Gold rate prediction : सोना जिस गति से हर रोज बढ़ रहा है, उसे देखते हुए सोना खरीदार और निवेशक इसके भविष्य के दामों को लेकर जोड़ तोड़ लगाने लगे हैं। सोने में तेजी (gold rate hike) निवेशकों को जहां फायदा दे रही है, वहीं आम ग्राहकों के लिए तो सोना खरीदना एक सपने जैसा हो गया है। इस साल बुलेट ट्रेन की रफ्तार से सोने के रेट (sone ka bhav) बढ़े हैं। इस देखते हुए इस साल के अंत तक सोना और हाई रेट पर ट्रेंड करेगा। अगले दो-तीन साल में इसके रेट चौंकाने वाले होंगे, आइये जानते हैं साल 2028 तक कहां पहुंच जाएगा 10 ग्राम सोने का भाव।
इस समय सोना खरीदना हर किसी के लिए महंगा साबित हो रहा है। साल 2025 में सोन के रेट ने कई बार ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। हर दिन बढ़ रहे सोने के दाम (Gold Price Trends) थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अगले साल यानी 2026 में रेट और हाई हो सकते हैं। सोने के दामों में जबरदस्त बढ़ौतरी को देखते हुए एक्सपर्ट्स 2027-28 तक के सोने के दामों (gold rate 24 april 2025) का अनुमान लगाने लगे हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार जानिये 2028 में सोने के रेट कितने होंगे।
फिलहाल इस तरह ट्रेंड कर रहे गोल्ड रेट-
कल 23 अप्रैल बुधवार को प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 98,500 रुपये (gold price in india) था, जो इससे एक दिन पहले 1 लाख प्रति तोला के आंकड़े को पार कर चुका था। आज सोने का भाव 98,700 रुपये प्रति तोला के करीब है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार मार्च 2026 के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें (MCX gold price) 4,000 डालर प्रति औंस से भी पार हो सकती हैं। यानी इसमें 5000 प्रति औंस तक की बढ़ौतरी हो सकती है। ऐसे में भारत में सोना मार्च 2026 में 1,23,000 रुपये (gold price in 2026) प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड करता दिखाई दे सकता है।
इस साल में सोने ने दिया जबरदस्त रिटर्न-
साल 2025 में अब तक बढ़े सोने के भाव (sone ka aaj ka bhav) ने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा दिया है। जनवरी से अप्रैल तक 29 फीसदी रिटर्न सोने ने निवेशकों को दिया है। इस समय सोना 3500 डॉलर प्रति औंस के करीब है। इस साल में अब तक सोने में करीब 29 प्रतिशत की तेजी (rise in gold price) आई है। कई बार ऑल टाइम हाई के रिकॉर्ड सोने ने इस साल में बनाए हैं।
सोने का प्राइस टारगेट (gold target price) अब बढ़कर 3,700 डॉलर प्रति औंस हो गया है। दुनिया के कई देशों के बीच चल रहा आर्थिक तनाव बढ़ा तो यह 4,500 डालर प्रति औंस तक भी पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति में भारत में प्रति तोला सोने का भाव 1 लाख 40 हजार रुपये हो जाएगा।
दीवाली तक इतने हो सकते हैं सोने के दाम-
साल 2025 के अंत तक अंतराराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत (sone ki kimat) औसत रूप से 3,675 प्रति औंस तक जा सकती हैं। दिवाली पर सोने की मांग व रेट बढ़ जाते हैं, ऐसे में यह उस समय 1,13,500 रुपये प्रति तोला हो सकता है। मांग अधिक बढ़ी तो प्रति तोला सोना 1 लाख 15 हजार (gold rate in 2025) का आंकड़ा भी पार कर सकता है। विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों और निवेशकों की तरफ से सोने की औसत तिमाही मांग इस साल के अंत तक 710 टन रहने की संभावना है। इस कारण सोने के भाव में और तेजी आ सकती है।
एकदम से आएगा सोने-चांदी के भाव में बदलाव-
सोने की कीमतें (sone ka taja bhav) इस साल में जिस तरह से अचानक बढ़ी हैं, ठीक उसी तरह से अगले कुछ सालों में अचानक गिरने की संभावना है। ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की खरीदारी कम हो गई तो निकट भविष्य में यह सोने के लिए नकारात्मक साबित होगा।
चांदी (silver rate today) को लेकर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि आर्थिक अनिश्चितता के चलते चांदी में हल्की कमजोरी रह सकती है, लेकिन 2025 के अंत तक चांदी की कीमतें (chandi ki kimat) तेजी से दौड़ सकती हैं और भारत में 1 लाख 10 हजार प्रति किलो व वैश्विक मार्केट में 39 डालर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं।
2028 में इतना होगा सोने का भाव –
एक्सपर्ट्स के अनुमान के अनुसार साल 2028 तक सोने की कीमत 65 हजार 500 रुपये (sone ka aaj ka bhav) प्रति तोला तक पहुंच सकते हैं। इससे ग्राहकों को सस्ता सोना खरीदने का मौका मिलेगा। विभिन्न कारणों से सोने के रेट (gold rate update) गिर सकते हैं। इनमें सोने की मांग में कमी आना प्रमुख रूप से शामिल है।
इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थिति, भू-राजनीतिक तनाव कम होने के कारण भी सोने के रेट गिर सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर, बढ़ते टैरिफ और मंदी की संभावनाओं के चलते निवेशक सोने की ओर रुख कर रहे हैं। इस कारण सोने की कीमतों (sona chandi ki kimat) में तेजी आ सकती है।