MCX Gold Rate : सोने के दाम लगातार भाग रहे थे, जिनपर ब्रेक लग गया है। सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आई। हालांकि सोना इस साल एमसीएक्स पर एक लाख के बहुत करीब जाकर लौटा है, लेकिन सोने के दामों में बढ़ौतरी के सिलसिले पर अचानक ब्रेक लग गए और सोना उल्टे पैर लौट आया है।
तेज रफ्तार से चल रही सोने की गाड़ी पर ब्रेक लग गए हैं। सोना औंधे मुंह आकर गिरा है। वहीं, अचानक सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। सोना एक बार फिर धरती चाटेगा। एक्सपर्ट के अनुमान के सोने के दाम साल के अंत काफी कम हो जाएंगे।
क्यों सोने के दाम बढ़े
इस साल सोने के दाम बढ़ने का सबसे बड़ा रीजन इंटरनेशनल मार्केट में अनिश्चितता है। देश-विदेश में सोने की स्थिति मजबूत है। वहीं, अमेरिकी डॉलर कमजोर हुआ है और सोने (MCX Gold Rate Down) की मजबूती और बढ़ी है।
दूसरी ओर ट्रंप के टैरिफ वॉर के चलते बाजार में अनिश्चितता बरकरार है, जिस कारण सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, सोने की मांग बढ़ रही है। निवेशकों ने सोने को काफी सुरक्षित माना है।
अमेरिका चीन में बढ़ा तनाव
व्यापार को लेकर अमेरिका और चीन में तनाव बढ़ रहा है। इसके पीछे कारण है कि निवेशकों की ओर से सुरक्षित निवेश के लिए सोना एक विकल्प के रूप में आया है। वैसे भी सोने (MCX Gold Rate Down) को सेफ हेवन के नाम से जाना जाता है। सोने के अब तक के इतिहास को देखते हुए लोग सोने में निवेश कर रहे हैं।
टैरिफ पर बात बनी तो हो जाएगी मौज
अभी चीन और अमेरिका के बीच स्थिति असमंजस में है। चीन का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हो रही है व अमेरिका को एकतरफा टैरिफ हटा देना चाहिए। वहीं, ट्रंप का इसपर कहना है कि आज सुबह उनकी एक बैठक हुई।
अगर चीन और अमेरिका के बीच बातचीत बन जाती है तो बाजार के हालात सामान्य होंगे और सोना धड़ाम हो जाएगा, जरूरत के लिए सोना खरीदने वालों को इससे लाभ होगा।
गिर गए हैं सोने के दाम
सोने के दाम कुछ ही समय में तगड़ी गिरावट आई है। सोना एमसीएक्स पर अचानक 4000 हजार तक गिर चुका है। कुछ दिन बढ़ने के बाद सोना फिर से धड़ाम हो गया है। दो दिन पहले ही एमसीएक्स पर दस ग्राम सोने के दाम (MCX Gold Rate ) 99358 पर चले गए थे, जो आज 95600 रुपये पर है।
अब तक कितने बढ़े सोने के दाम
सोने के दामों (MCX Gold Rate Down) में इस साल उतार चढ़ाव लगातार जारी रहा है। दाम लगातार बढ़ते गए हैं। कम होने के बाद दाम बढ़ते ज्यादा हैं। इस साल सोना 23 से 30 प्रतिशत तक बढ़ा है, जोकि अप्रैल में ही 7 से दस प्रतिशत बढ़ा है।
साल के अंत तक गिर जाएंगे दाम
एक्सपर्ट जॉन मिल्स का सोने के दामों को लेकर अनुमान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बाजारों में आगे सोने की मांग घटेगी। अंतरराष्ट्रीय हालात साामन्य होंगे और लोग बाजार की ओर लौटेंगे, इसलिए वह सोना बेचेंगे तो सोने की आपूर्ति ज्यादा और मांग कम होगी।
इसी प्रकार सेंट्रल बैंकों की ओर से भी सोने की खरीदारी कम कर सोने के स्टॉक भी कम किए जाएंगे सा स्थिर रखे जाएंगे। जिससे बाजार में सोने की अधिकता से सोने की कीमतों पर असर पड़ेगा।
जॉन मिल्स का अनुमान है कि इस साल के अंत तक स्थितियां सामान्य होने पर सोना 1800 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। ऐसे में सोने की कीमत भारतीय हिसाब से 56 हजार रुपये तौला के आसपास होगा।
ऐसे में सोने में 40 प्रतिशत के करीब की गिरावट आ सकती हैं। हालांकि गोल्डमैन का अनुमान इनके बिल्कुल उलट है और सोने के दाम (Gold Rate) 1 लाख 20 हजार तक जाने के अनुमान हैं।