MCX Gold Rate Down :लगातार बढ़त बना रहे सोने की तेजी पर ब्रेक लगे हैं। सोना अचानक से औंधे मुंह गिरा है। यह गिरावट का पहला दिन नहीं है। सोना अचानक 4000 रुपये के करीब गिर चुका है। ऐसे में एक्सपर्ट ने आगे के लिए सोने (MCX Gold Rate Down) को लेकर भविष्यवाणी कर दी है।
सोने के दामों में पिछले कुछ दिनों से उतार चढ़ाव जारी है। सोने ने दो दिन पहले रिकॉर्ड बनाया, लेकिन फिर उल्टे पैर चल पड़ा है। सोना उल्टे पैर चलके अपनी औकात पर आता दिख रहा है। एक्सपर्ट ने भी सोने को लेकर अनुमान जारी किया है।
सोना महंगा होने के क्या हैं कारण
सोने के दाम बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मजबूत स्थिति है। डॉलर कमजोर हुआ है और सोने (MCX Gold Rate Down) की मजबूती बढ़ी है।
टैरिफ वॉर की वजह से बाजार में अनिश्चितता बरकरार है, जिस कारण सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अमेरिकी डॉलर तीन साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे सोने की मांग और कीमत में इजाफा हुआ है।
दूसर ओर अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव बढ़ रहा है। इसकी वजह से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के लिए सोने को विकल्प के रूप में चुना है। वैसे भी सोने (MCX Gold Rate Down) को सेफ हेवन के नाम से जाना जाता है। निवेशकों का मानना है कि सोने में जोखिम कम है और लोंग टाइम में रिटर्न देगा ही।
क्या बन जाएगी टैरिफ पर बात
अभी चीन और अमेरिका के बीच स्थिति असमंजस में है। चीन का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हो रही है व अमेरिका को एकतरफा टैरिफ हटा देना चाहिए।
वहीं, ट्रंप का इसपर कहना है कि आज सुबह उनकी एक बैठक हुई। साथ ही ट्रंप ने जब फेड चेयरमैन को हटाने की धमकी पर नरमी दिखाई तो बाजार की स्थिति कुछ सुधरी है।
सोने के दामों में आई गिरावट
कुछ दिन बढ़ने के बाद सोना फिर से धड़ाम हो गया है। दो दिन पहले ही एमसीएक्स पर दस ग्राम सोने के दाम (MCX Gold Rate Down) 99358 पर चले गए थे, जो आज 95600 रुपये पर है। कल जून वायदा 96,188 तक पहुंचा था। जबकि आज सोने में 95,600 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम पर कारोबार कर रहे हैं। सोना अप्रैल महीने में नो बार रिकॉर्ड बना चुका है।
लगातार बढ़ते गए हैं दाम
सोने के दामों (MCX Gold Rate Down) में उतार चढ़ाव जरूर आया है, लेकिन दाम लगातार बढ़ते गए हैं। कुछ दाम कम होते हैं तो बढ़ते डबल ट्रिपल हैं। ऐसे में इस साल में सोने के दामों में 30 प्रतिशत के आसपास बढ़ौतरी हो चुकी है। अप्रैल में ही सोना 7 प्रतिशत तक बढ़ा है।
मई तक इतने होंगे दाम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्सपर्ट राजीव पोपले के मुताबिक सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। अक्षय तृतीया में 1 हफ्ता बचा है। वहीं, अक्षय तृतीया पर सोने की मांग बढ़ेगी। सोने के गहने ज्यादा बिकेंगे। हालांकि सोने के दामों में बढ़ौतरी मांग पर निर्भर करेगी।
वहीं, एक्सपर्ट संजीव वर्मा के अनुसार सोने के दाम (MCX Gold Rate Down) मई तक फिर से एक लाख के करीब पहुंच सकते हैं। अक्षय तृतीया पर सोना मांग बढ़ने से बढ़ सकता है।