मार्च के महीने में घूमने का मजा अलग ही होता है। ज्यादातर बच्चों की परीक्षाएँ भी इस महीने खत्म हो जाती है इस वजह से पूरी फैमिली के साथ में घूम सकते है इसके साथ ही मार्च के महीने में कई लोग दोस्त, परिवार या साथी के साथ भी किसी भी स्थान पर घूमने के लिए जा सकते है मार्च का महीने में भारत में कई स्थानों का मौसम सुहाना रहता है एक तरह से रातें ठंडी होती है दिन में सामान्य गर्मी रहती है इसलिए मार्च के महीने में घूमने का अलग ही आनंद होता है।
लेह-लद्दाख
भारत के खूबसूरत स्थानों में से लेह लदाख का नाम सबसे पहले लिया जाता है। एक तरह से यह स्थान भारत के लिए स्वर्ग के सामान है यहाँ पर आपको बर्फ से ढ़की पहाड़ियाँ, सुंदर नज़ारे पर्यटकों को आकर्षित करते हैं, इसके साथ ही लेह लदाख में आपको पैंगोंग झील, मैग्नेटिक हिल, फुगटल मठ, त्सो मोरिरी झील और लेह महल जैसे सुंदर स्थानों पर घूम सकते हैं।
पंचमड़ी
मधयप्रदेश में घूमने के लिए पंचमड़ी सबसे खूबसूरत स्थान है भारत के दिल कहे जाने वाले इस राज्य में का दौरा करने का मजा अलग ही है इसके साथ ही पंचमड़ी में आप बी फॉल, अप्सरा विहार, पांडव गुफा, जमुना जलप्रपात और सनसेट प्वाइंट जैसे सूंदर स्थानों पर घूम सकते है।
अंडमान और निकोबार
अंडमान और निकोबार के स्थान को खोजने में अलग ही आनंद है यहाँ पर आपको रोमांटिक मौसम नीले पानी, नारियल के पेड़, और सुंदर समुद्र तट के किनारे पर परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ छुट्टियों का समय बिताने में अलग ही आनंद है। आपको एक बार जीवन में अंडमान और निकोबार जाना चाहिए। यहां आप राधा नगर बीच, हैवलॉक द्वीप और रॉस द्वीप जैसे कई स्थानों पर घूम सकते हैं।
कौसानी
उत्तराखंड में कौसानी एक लोकप्रिय सबसे फेमस पर्यटक स्थल में से एक है जिसे मार्च के महीने में घूमने के लिए सबसे बेहतरीन स्थान रहना है यह एक छोटा सा गाँव है लेकिन सौंदर्य के मामले में यह उत्तराखंड के किसी अन्य स्थान में कम नहीं है। यहाँ पर अआप्को हरियाली के साथ साथ पहाड़ो की ऊँची चोटियां देखने को मिल जाएगी इसके साथ ही यह स्थान प्रकृति और हनीमूनर्स के लिए स्वर्ग है इसके अलावा आप पूर्व -मध्य में गैंगटोक, गुलमर्ग, लक्षद्वीप और दक्षिण-भारत में वायनाड जा सकते हैं।
