Gold Rate :सोने के दाम उल्टे पैर दोड़ने लगे हैं। सोने के दामों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। दस ग्राम सोने के भाव उम्मीदों से भी ज्यादा कम आ गए हैं। निरंतर बढ़ौतरी के बीच सोने के दामों में तगड़ी गिरावट ने निवेशकों को परेशान तो आम ग्राहकों को खुश कर दिया है। सोना भाव रोजाना बढ़ता ही जा रहा था।
सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी के बीच बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना गिरकर काफी सस्ता हो गया है। सोने के भाव उल्टे पैर दौड़ रहे हैं। 2025 में रिकॉर्ड बढ़ौतरी के बाद सोने में यह काफी बड़ी गिरावट है। वहीं, ज्वेलरी खरीदने वाले भाव गिरने से काफी खुश हैं।
एक लाख तक चला गया था सोना
इस साल सोने के दाम लगातार बढ़कर एक लाख को क्रॉस कर गए थे। एक लाख से सोना धड़ाम से गिरा और अभी लाख के आंकड़े से काफी दूर आ गया है। सोने के दाम (Gold Rate) कई दिन बाद इतने गिरे हैं।
22 अप्रैल को वो ऐतिहासिक दिन था, जब दस ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1 लाख को पार कर गए थे, वहीं एमसीएक्स पर भी सोना 99 हजार को क्रॉस कर गया था।
इतने का रह गया सोना
सोने की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट में एक तोला सोने की कीमत गिरकर 93,500 रुपए के नीचे आ गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड 968 रुपये तोला कम हुआ है। इसकी कीमत अब 93,393 रुपये पर आ गई है। वहीं, यह कीमत पहले 94,361 रुपये पर थी। वहीं, चांदी की कीमत भी बढ़ी है।
2,200 रुपये की तगड़ी गिरावट
हाल के दिनों में सोने की कीमतों (Gold Rate) में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसी सप्ताह में सोना 2,200 रुपये के लगभग सस्ता हो चुका है। 22 अप्रैल को जो 24 कैरेट गोल्ड 1,00,000 रुपये पर था।
वह अब काफी नीचे आ गया है। वहीं, जेवराती सोना यानी 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 91,115 रुपये तोला रह गई है। 20 कैरेट गोल्ड का रेट 83,120 रुपये तोला चल रहा है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 75,650 रुपये रह गई है।
एमसीएक्स पर तेज है कीमत
सोने के दामों में हाजिर के उलट एमसीएक्स बाजार में तेजी देखने को मिली है। सोने की कीमत 93,000 रुपये के आसपास बनी हुई है। 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट करीब एक प्रतिशत बढ़ा है और 93 हजार से ऊपर चल रहा है।
सोने की कीमतों (Gold Rate) में कमी आने की वजह डॉलर के मुकाबले रुपए का मजबूत होना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में कमी आना है।
आगे क्या रहेंगे सोने के दाम
सोने के दामों को लेकर भविष्य में भी गिरावट का ही अनुमान है। सोने के दाम आगे काफी कम हो सकते हैं। इसको लेकर अलग अलग विशेषज्ञों ने अपने आंकड़े व कारण सामने रखे हैं। सबसे ज्यादा गिरावट का अनुमान जॉन मिल्स के द्वारा लगाया गया है, वहीं गोल्डमैन ने इसके उलट दाम बढ़ने की भविष्यवाणी की है।
वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि दाम गिरने पर गहने खरीद लेने चाहिए, क्योंकि लंबे समय तक सोने में मंदी नहीं रहने वाली है, इसलिए लाँग टर्म के लिए सोचकर सोना खरीदा जा सकता है।