IMD Rain Alert : देशभर के अधिकांश राज्यों में पिछले कई दिनों से मौसम बदला हुआ है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से शुक्रवार को कई राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने आगमी मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईये जानते हैं आने वाले दिनों में कहां कहां होगी बारिश –
उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पिछले कई दिनों से लगातार दिन और रात के तापमान में बढ़ौतरी हो रही थी। लेकिन शुक्रवार को अचानक मौसम में बदलाव आया है और तेज हवाओं के साथ दिल्ली एनसीआर, यूपी (UP Mauam), हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश हुई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच मोसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने एक बार फिर दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। आज 3 मई को दिल्ली-NCR में गरज के साथ हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
IMD के अपडेट के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर (IMD Delhi Rain Alert) के कुछ हिस्सों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की से हल्की बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने आगमी हफ्ते में दिल्ली (Delhi weather) में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आंधी-तूफान भी कहर बरपा सकता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 और 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
दिल्ली में बारिश का कहर –
मौसम विभाग (IMD Mausam update) ने शुक्रवार की सुबह से ही दिल्ली में मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर रखा था। शुक्रवार की सुबह दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है, जिसमें शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में सुबह 2:30 बजे से 8:30 बजे के बीच केवल छह घंटों में 77 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
यह 1901 के बाद से दिल्ली (Delhi Mausam) में 24 घंटे में दर्ज की गई दूसरी सबसे ज्यादा बारिश थी। मई 2021 में सबसे ज्यादा 119.3 मिमी बारिश हुई थी। IMD ने रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।