Gold Rate Hike : सोने के दाम कई दिन गिरने के बाद फिर अचानक बढ़ गए हैं। सोने के दामों में फिर से बढ़ौतरी तगड़ी हुई है। वहीं, सोने के दाम बढ़ते ही भविष्य के दामों को लेकर परिदृश्य भी बदल गया है। सोने के दाम (Gold Rate Hike) आगे कितने रहेंगे, इसको लेकर भी विशेषज्ञों ने अपनी राय रखी है।
सोने के दाम रोजाना बढ़ौतरी की ओर जा रहे हैं। निरंतर बढ़ रहे सोने के दामों में छोटा गिरावट का दौरा आया और सोने के दाम फिर से बढ़ने शुरू हो गए। यूएस फेड की बैठक से पहले ये दाम बढ़े हैं। अब यूएस फेड में ब्याज दरों पर भी निवेशक नजर बनाए हुए हैं।
चार हजार तक बढ़े दाम
देश में सोने के दामों में 7 से 8 हजार के बीच की गिरावट आई थी। एमसीएक्स पर 22 अप्रैल को 24 कैरेट सोना 99358 के हाई पर पहुंच गया था। यहां पहुंचने के बाद सोने में जो गिरावट आई, उसने निवेशकों को परेशान कर दिया।
सोने के दाम (Gold Rate Hike) गिरने के बाद फिर से बढ़ गए हैं। तीन दिन से एमसीएक्स पर सोना हरे निशान पर है और सोने के दाम चार हजार रुपये तक बढ़ चुके हैं। 92 हजार के करीब जाने के बाद 10 ग्राम सोने के दाम 96 हजार से ऊपर आ गए हैं।
सराफा बाजार में भी तेजी
इंटरनेशनल बाजार में डॉलर कमजोर हुआ था सोना भी गिरा था। अब डॉलर मजबूत हुआ है। सोने की कीमतों (Gold Rate) में असर देखने को मिला है। सप्ताह की शुरुआत सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की तेजी के साथ देखी गई हैं। वहीं, चांदी की कीमत कम हुई है।
फिलहाल सोने के दाम
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन की ओर से रेट जारी किए गए हैं। इनके अनुसार मंगलवार को 24 कैरेट प्योर गोल्ड के रेट शुक्रवार की क्लोजिंग के मुकाबले 1,479 रुपये बढ़े (Gold Rate Hike) हैं। यह दाम अब 96,761 रुपये प्रति 10 ग्राम के पर हैं। सोने के दामों में फिर से बढ़ौतरी होती दिख रही है।
क्यों बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम (Gold Rate Hike) फिर से इजाफे की ओर चल पड़े हैं। इसका प्रमुख कारण अमेरिका की फेड की मीटिंग को माना जा रहा है। वहीं, टैरिफ नीति भी अभी जारी ही है। यह केवल होल्ड हुई है, रद्द नहीं।
डॉलर की मजबूती भी सोने के दाम (Gold Rate Hike) बढ़ा रही है। भारत में मांगलिक कार्य शुरू हो गए हैं। जिससे डिमांड बढ़ने से सोना फिर से तेज हो गया है। एक्सपर्ट का मानना है कि सोना आगे भी नए रिकॉर्ड बनाएगा।
अगस्त सितंबर तक ये होंगे सोने के दाम
सोने के दामों में अगस्त सितंबर तक फिर से तेजी देखी जाने वाली है। तब तक टैरिफ होल्ड के 90 दिन भी खत्म हो जाएंगे। विशेषज्ञ रोहित वर्मा के अनुसार सोना फिर से रिकॉर्ड बना सकता है। सोने का यह डीप खत्म हो गया है। सोने के दाम अगस्त सितंबर तक और नए आयाम रचेंगे।
वर्मा का मानना है कि अगस्त तक सोना एक लाख 5000 रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकता है। वहीं, गोल्डमैन की ओर से भी इस साल के अंत तक सोने के दाम (Gold Rate Hike) 1 लाख 20 हजार से 1 लाख 38 हजार रुपये तक जाने का अनुमान लगाया गया है।
