Gold Rate :पिछले काफी समय से देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने-चांदी की कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अप्रैल माह के मध्य तक सोने- चांदी की कीमतों ने कई बार नए कीर्तिमान स्थान किए हैं। वहीं, इसके बाद से सोने की कीमतों (Gold Rate) में घरेलू व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट भी दर्ज की गई। हालांकि पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमतों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिला है।
देश में अलग-अलग कारणों से सोने-चांदी की कीमतें समय-समय पर प्रभावित होती रहती हैं। इसमें देश की आंतरिक स्थितियां, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो हालात हैं वह अहम भूमिका निभाते हैं।
इस हफ्ते सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि वर्तमान में देश में सोने (Gold Rate) की क्या कीमतें हैं तो पढ़े हमारी यह खबर और रहें अपडेटिड।
आया सोने की कीमतों में बदलाव
पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमतों (Gold Rate) में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिला है। इस पूरे हफ्ते की बात करें तो इस दौरान सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। वर्तमान में देश के प्रमुख महानगरों में सोना 98,500 के पार है।
सोने के ये चल रहे दाम
देश के प्रमुख शहर मुंबई, चेन्नई व कोलकाता में सोने की कीमतें (Gold Rate) की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 98,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के रेट 98,680 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
3,150 रुपये बढ़े सोने के दाम
इस पूरे सप्ताह में सोने-चांदी की कीमतों (Gold Rate) में काफी हलचल हुई है। अगर हम घरेलू बाजार की बात करें तो देश में इस एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम पर 3,150 रुपये बढ़ी हैं। इसी के साथ 22 कैरेट सोने के रेट 2,900 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
वहीं, वर्तमान में सोना 1 लाख रुपये के अपने उच्चतम स्तर से अभी भी कम है। यह आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है। देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल 24 कैरेट सोने के रेट प्रति 10 ग्राम पर 98,830 रुपये हैं।
मुंबई व कोलकाता में दिल्ली से सस्ता है सोना
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो यह अलग-अलग है। वर्तमान में दिल्ली में अगर 24 कैरेट सोने के भाव (Gold Rate) करें तो यह 98,830 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, मुंबई, चेन्नई व कोलकाता में 24 कैरेट सोने के भाव 98,680 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
इसी के साथ राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने के रेट 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी ओर मुंबई, कोलकाता व चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
महानगरों में सोने के वर्तमान भाव
घरेलू बाजार में हर शरह के अपने सोने के अलग-अलग भाव (Gold Rate) हैं। हर शहर का सर्राफा बाजार अपने क्षेत्र के सोने-चांदी के भाव तय करता है। ऐसे में कई शहर ऐसे हैं जहां सोने के वर्तमान भाव 98,830 रुपये प्रति 10 ग्राम तो 22 कैरेट सोने के रेट 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
अहमदाबाद व भोपाल में 24 कैरेट सोने के रिटेल रेट 98,730 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं और 22 कैरेट सोने के रिटेल रेट 90,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।