Gold Silver Price Today: आप सोना या चांदी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि 12 मई 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है. हालांकि, बाजार में सोना 98 हजार और चांदी 99 हजार रुपए प्रति किलो के पार ट्रेड कर रही है, जो निवेशकों और खरीददारों दोनों के लिए खास मायने रखता है.
सोने के भाव – कैरेट के अनुसार ताजा रेट्स
22 कैरेट गोल्ड की कीमतें
- भोपाल व इंदौर: ₹90,500 प्रति 10 ग्राम
- दिल्ली, जयपुर, लखनऊ: ₹90,600 प्रति 10 ग्राम
- हैदराबाद, केरल, मुंबई, कोलकाता: ₹90,450 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट गोल्ड की कीमतें
- भोपाल, इंदौर: ₹98,730 प्रति 10 ग्राम
- दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़: ₹98,830 प्रति 10 ग्राम
- हैदराबाद, केरल, मुंबई, बेंगलुरु: ₹98,680 प्रति 10 ग्राम
- चेन्नई: ₹98,680 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट गोल्ड के रेट्स
- दिल्ली: ₹74,130 प्रति 10 ग्राम
- कोलकाता और मुंबई: ₹74,010 प्रति 10 ग्राम
- भोपाल और इंदौर: ₹74,050 प्रति 10 ग्राम
- चेन्नई: ₹74,550 प्रति 10 ग्राम
चांदी के ताजा दाम
1 किलो चांदी की कीमत
- जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, दिल्ली: ₹99,000
- भोपाल, इंदौर: ₹99,000
- चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, केरल: ₹1,11,000
यह आंकड़े देश के प्रमुख सराफा बाजारों से लिए गए हैं और निवेश या खरीद से पहले अपने नजदीकी ज्वेलर से रेट्स कन्फर्म करना हमेशा फायदेमंद होता है.
कैसे जानें कि सोना असली है या नकली?
सोने की शुद्धता की पहचान करने के लिए ISO (Indian Standard Organization) द्वारा हॉलमार्क जारी किया जाता है. इसमें सोने की कैरेट के हिसाब से एक खास कोड अंकित होता है:
- 24 कैरेट – 999 (99.9% शुद्ध)
- 23 कैरेट – 958
- 22 कैरेट – 916 (91.6% शुद्ध)
- 21 कैरेट – 875
- 18 कैरेट – 750
24 कैरेट क्यों नहीं बनते आभूषण?
24 कैरेट सोना पूरी तरह से शुद्ध होता है. लेकिन यह बहुत नरम होता है, जिससे इससे जेवर नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर गहनों के लिए 22 कैरेट या 18 कैरेट सोना इस्तेमाल किया जाता है. जिसमें 9% तक अन्य धातुओं जैसे तांबा, चांदी या जिंक की मिलावट की जाती है.
सोना खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान?
- गहनों की वज़न और मेकिंग चार्ज को ध्यान से समझें
- हमेशा हॉलमार्क गोल्ड ही खरीदें
- रसीद लेना न भूलें
- शुद्धता का प्रतिशत अवश्य देखें