Gold Latest rate : अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है, जिसकी वजह से बीते कई दिनों से ही सोने के भाव में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन अब सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, आज सोने की कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आईये नीचे खबर में जानते हैं गोल्ड के ताजा रेट –
आज सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इससे सोना खरीदारों के चेहरे खिल गए हैं लेकिन वहीं, निवेशकों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गोल्ड प्राइस पर दबाव बना रहा, जिसकी वजह से सोने के भाव (Sone Ka Bhav) में यह गिरावट दर्ज की गई है।
MCX पर सोना लगभग 2,300 सस्ता हुआ है और सोने की कीमत (MCX Gold rate) अब 94,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई हैं। सोना अब अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 5,000 रुपये नीचे है। अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी COMEX पर भी सोना करीब $60 गिरकर $3,240 के आसपास कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्री बाजार में सोने में 2 प्रतिशत की गिरावट आई है।
अचानक क्यों सस्ता हुआ सोना?
बता दें कि सोने में आई बड़ी गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारण हैं। बीते कई दिनों से अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर चल रही थी, जिसकी वजह से सोने के भाव (Gold Rate) को स्पॉट मिल रहा था। लेकिन, अब दोनों ही देशों के बीच ट्रेड वॉर खत्म हो चुकी है और व्यापार की स्थिति में सुधार हुआ है, जिसने बाजार में जोखिम की धारणा को बदला है। इस कारण सोने में गिरावट आई है और निवेशक अब बाजार की ओर रूख क रहे हैं।
इसके अलावा, रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम की संभावनाओं ने भी बाजार में स्थिरता का संकेत दिया है। ऐसे में सोने की ‘सेफ हेवन’ डिमांड में भारी गिरावट आई है।
सोने में गिरावट का कारण-
इसके साथ ही, अमेरिकी डॉलर में मजबूती ने सोने की कीमतों (GOld Price) पर अतिरिक्त दबाव डाला है। आमतौर पर डॉलर में उछाल आने से सोने के भाव में गिरावट आती है, क्योंकि यह महंगे दाम पर उपलब्ध होता है। इस वजह से अब निवेशक मूनाफावसूली कर रहे हैं और अन्य निवेश विकल्पों की तरफ रूख कर रहे हैं, जिसकी वजह से सोने के भाव पर प्रभाव पड़ा है।
चांदी में उतार- चढ़ाव का दौर जारी –
वहीं, दूसरी ओर चांदी की कीमतों (Silver Price) में भी लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई है और MCX पर यह करीब 96,000 प्रति किलोग्राम के पास कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट यानी COMEX पर चांदी के भाव (COMEX silver rate) में तेजी आई है और यह $33 प्रति औंस के लगभग जा पहुंची है। बीते एक हफ्ते की बात करें तो चांदी के भाव में 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। वहीं, इस साल में अबतक चांदी (silver rate Hike)ने 10 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनश्चितता का प्रभाव चांदी पर भी पड़ा है, जिसकी वजह से काफी दिनों से चांदी के भाव में उठक-पटक देखने को मिल रही है।