LPG Price Today: 16 मई 2025, शुक्रवार को झारखंड के अलग-अलग जिलों में घरेलू LPG गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के रेट में अंतर देखने को मिला है. अगर आप जानना चाहते हैं कि आज आपके जिले में रसोई गैस कितने में मिल रही है, तो यह रिपोर्ट आपके लिए बेहद जरूरी है. राज्य में कहीं सिलेंडर ₹892.50 में मिल रहा है तो कहीं ₹912 तक कीमत पहुंच चुकी है.
सबसे सस्ता सिलेंडर कहां मिल रहा है?
झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर फिलहाल जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) और सरायकेला-खरसावां में मिल रहा है. इन दोनों जिलों में 14.2 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर ₹892.50 में उपलब्ध है. यह राज्य का न्यूनतम रेट है.
सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर इन जिलों में
दूसरी ओर, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा जिले ऐसे हैं. जहां आज LPG सिलेंडर सबसे महंगे रेट पर मिल रहा है. इन जिलों में सिलेंडर की कीमत ₹912 प्रति यूनिट तक पहुंच गई है. यह राज्य में सबसे उच्चतम दर है.
राजधानी रांची समेत अन्य बड़े जिलों में क्या है गैस का भाव
झारखंड की राजधानी रांची में आज LPG सिलेंडर की कीमत ₹910.50 दर्ज की गई है. धनबाद, देवघर, गढ़वा, गिरिडीह, दुमका, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, साहिबगंज, सिमडेगा सहित अन्य जिलों में भी यही रेट देखने को मिला.
चाईबासा और चतरा में मध्यम दर पर मिल रही है रसोई गैस
राज्य के अन्य दो जिलों में थोड़ा अलग रेट देखने को मिला है. चाईबासा में LPG सिलेंडर ₹902.00 में मिल रहा है. वहीं चतरा में इसकी कीमत ₹909.50 है.
झारखंड के सभी 24 जिलों में LPG सिलेंडर का आज का रेट
नीचे दिए गए टेबल में देखें आज झारखंड के 24 जिलों में 14.2 किलोग्राम घरेलू LPG सिलेंडर का ताजा भाव:
| जिला | कीमत (₹) |
|---|---|
| बोकारो | ₹910.50 |
| चतरा | ₹909.50 |
| देवघर | ₹910.50 |
| धनबाद | ₹910.50 |
| दुमका | ₹910.50 |
| जमशेदपुर | ₹892.50 |
| गढ़वा | ₹910.50 |
| गिरिडीह | ₹910.50 |
| गोड्डा | ₹910.50 |
| गुमला | ₹910.50 |
| हजारीबाग | ₹912.00 |
| जामताड़ा | ₹910.50 |
| खूंटी | ₹910.50 |
| कोडरमा | ₹912.00 |
| लातेहार | ₹910.50 |
| लोहरदगा | ₹910.50 |
| पाकुड़ | ₹910.50 |
| पलामू | ₹910.50 |
| रामगढ़ | ₹912.00 |
| रांची | ₹910.50 |
| साहिबगंज | ₹910.50 |
| सरायकेला-खरसावां | ₹892.50 |
| सिमडेगा | ₹910.50 |
| चाईबासा | ₹902.00 |
LPG की कीमतों में अंतर क्यों?
एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग जिलों में ट्रांसपोर्टेशन चार्ज, टैक्स और डीलर मार्जिन के आधार पर तय होती हैं. इस कारण एक ही राज्य में भी ₹20 से ₹30 का अंतर देखा जा सकता है. फिलहाल इन कीमतों में कोई सब्सिडी शामिल नहीं है.
