Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर भारी गिरावट दर्ज की गई है. गुरुवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोना जहां ₹93859 प्रति 10 ग्राम के पिछले बंद भाव से गिरकर ₹92365 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं चांदी भी ₹96400 प्रति किलो से घटकर ₹94572 प्रति किलो हो गई है. यह भाव शुक्रवार सुबह तक स्थिर रहेंगे. जब तक नया अपडेट नहीं आता.
IBJA के अनुसार अलग-अलग कैरेट में सोने के ताज़ा भाव
IBJA (ibjarates.com) के अनुसार सोने की शुद्धता के आधार पर विभिन्न कैरेट में दाम इस प्रकार हैं:
शुद्धता | प्रति 10 ग्राम भाव |
---|---|
सोना 999 (24 कैरेट) | ₹92365 |
सोना 995 | ₹91995 |
सोना 916 (22 कैरेट) | ₹84606 |
सोना 750 (18 कैरेट) | ₹69274 |
सोना 585 (14 कैरेट) | ₹54034 |
चांदी 999 | ₹94572 प्रति किलो |
आपके शहर में कितना है सोना का दाम?
देश के अलग-अलग शहरों में 22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम इस प्रकार हैं (प्रति 10 ग्राम):
शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट | 18 कैरेट |
---|---|---|---|
मुंबई | ₹86090 | ₹93920 | ₹70440 |
दिल्ली | ₹86240 | ₹94070 | ₹70560 |
चेन्नई | ₹86090 | ₹93920 | ₹70940 |
कोलकाता | ₹86090 | ₹93920 | ₹70440 |
पटना | ₹86140 | ₹93970 | ₹70480 |
जयपुर, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम | ₹86240 | ₹94070 | ₹70560 |
बेंगलुरु, हैदराबाद, गुवाहाटी, केरल, अमरावती | ₹86090 | ₹93920 | ₹70440 |
चंडीगढ़, अहमदाबाद | ₹86240 | ₹94070 | ₹70560 |
कैरेट से जानें सोने की शुद्धता का स्तर
जब भी आप बाजार से सोना खरीदते हैं, तो उसकी शुद्धता कैरेट (Karat) में मापी जाती है. आमतौर पर 24 कैरेट सबसे शुद्ध होता है. लेकिन इससे आभूषण नहीं बनाए जाते, क्योंकि यह बहुत नरम होता है.
सोने की शुद्धता इस प्रकार होती है:
- 24 कैरेट – 99.9% शुद्ध
- 23 कैरेट – 95.8% शुद्ध
- 22 कैरेट – 91.6% शुद्ध
- 21 कैरेट – 87.5% शुद्ध
- 18 कैरेट – 75% शुद्ध
- 17 कैरेट – 70.8% शुद्ध
- 14 कैरेट – 58.5% शुद्ध
- 9 कैरेट – 37.5% शुद्ध
22 कैरेट सोना सबसे अधिक प्रचलित है क्योंकि यह शुद्ध होने के साथ-साथ आभूषण बनाने के लिए पर्याप्त मजबूत भी होता है. इसलिए बाजार में सबसे अधिक 91.6% शुद्धता वाला 22K गोल्ड बिकता है.
आगे क्या रहेगा रुझान?
वर्तमान में सोने-चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की स्थिति और ब्याज दरों पर निर्भर करती हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. यदि आप सोने या चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो स्थानीय ज्वैलर से रेट कन्फर्म करें और BIS हॉलमार्क वाला ही सोना खरीदें.