Gold Rate :सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों उतार चढाव देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही थी। वहीं अब सोने की कीमतों (Gold price fall) में गिरावट देखी जा रही है। हाल ही में सोना खरीदने वालों के लिए एक गुड न्यूज सामने आ रही है। आइए विस्तार से जानते हैं 10 ग्राम सोने की कितनी कीमत रहने वाली है।
अगर आप भी सोने की खरीदी करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। आज फिर से गोल्ड सस्ता हो गया है। MCX (Gold price on MCX) पर वह 302 रुपए सस्ता होकर 92995 पर ट्रेड कर रहा है।
यही हाल चांदी का है। वह 328 रुपए सस्ता होकर 95125 पर ट्रेड कर रहा है। ऐसे में जो भी लोग सोने की खरीदी करने का प्लान कर रहे हैं, उनके लिए ये खरीदी का शानदार मौका हो सकता है। खबर में जानिये सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।
एक बार फिर गिरे सोने के दाम
आज फिर सोने की कीमतों में गिरावट (Gold price fall) देखी जा रही है। MCX पर सोने की कीमतों में 302 रुपए की गिरावट देखने को मिल रही है। इसके बाद सोने की कीमत 92995 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। यही हाल चांदी का है। चांदी की कीमतों (Silver price today) में 328 रुपए की गिरावट देखी जा रही है।
इसके बाद चांदी की कीमत 95125 प्रति किलोग्राम हो गई है। कमोडिटी बाजार में कच्चा तेल 65 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर सपाट रहा, जबकि सोना 15 डॉलर गिरकर 3,225 डॉलर के पास आ गया। घरेलू बाजार में सोने की कीमत (Sone ki kemat) 800 रुपए चढ़कर 93,300 रुपए के पास पहुंची और चांदी 125 रुपए बढ़कर 95,400 के ऊपर बंद हुई।
कल इस रेट मिल रहा था सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार (Gold price in Bullion Market) में सोमवार को सोने की कीमत 580 रुपए बढ़कर 97,030 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई थी। वहीं अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दे दी है। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत (24K gold price) 96,450 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई थी।
चांदी की कीमतों में भी आया उछाल
इसी के साथ सोमवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत (Gold price today) में 580 रुपए की तेजी देखी गई है। इसके बाद सोने की कीमत बढ़कर 96,580 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई है।
इससे पहले के कारोबारी सत्र में यह 96,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा, चांदी (Silver price today) 500 रुपए बढ़कर 98,500 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। शुक्रवार को चांदी 98,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
एशियाई बाजार में इस रेट मिल रहा सोना
एशियाई बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। GIFT निफ्टी (GIFT Nifty investment) 100 अंकों की तेजी के साथ 25,100 के करीब है। निक्केई 250 अंकों की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है, जबकि डाओ फ्यूचर्स फिलहाल स्थिर बने हुए है। चीन ने भी अर्थव्यवस्था को सपोर्ट देने के लिए ब्याज दरों (Gold loan intrest rate) में 0.10 प्रतिशत तक की कटौती देखी जा रही है।