Gold Rate : सोने के दामों में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सोना भरभराकर गिर गया है। कल आई तेज बढ़ौतरी ने आम ग्राहकों को परेशान कर दिया था। अब फिर से सोना गिर गया है। सोने के दाम बेहिसाब गिर रहे हैं। इस कदर गिर रही कीमतों ने निवेशकों को परेशान कर दिया है। आइए जानते हैं सोने की चाल को।
सोने के दामों में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सोना कुछ ही घंटों में भरभरा कर गिर गया है। सोने के रेट काफी कम हो गए हैं। सोने के दाम गिरने से आम ग्राहकों को खुशी है। वहीं, निवेशकों में निराशा है। सोने के दाम रोजाना बदलते रहते हैं।
24 हजार तक बढ़े सोने के दाम
इस साल सोने के दाम 24 हजार तक बढ़े हैं। इस साल 1 जनवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 76,162 रुपये था। यह 22 अप्रैल को यहां से बढ़कर 1 लाख के पार चला गया था। एमसीएक्स पर भी सोना 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था।
इसके बाद गिरने लगा सोना
23 अप्रैल से सोने के दामों में बढ़त कम और गिरावट ज्यादा आई है। रोजाना ही सोने के दाम गिरे हैं। सोने के दामों में गिरावट निवेशकों को परेशान कर रही है। 23 अप्रैल के बाद सोने के दाम 8 प्रतिशत तक गिर चुके हैं। वहीं साल की शुरुआत से देखें तो दाम 30 प्रतिशत तक बढ़ गए थे।
क्यों आ रही सोने में यह गिरावट
आंकड़ों पर गौर करें तो इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड के भाव (Gold prices at international level) 6 महीने में सबसे तेज साप्ताहिक गिरावट पिछले सप्ताह रही है। सोने की डिमांड कम हुई है। सोने की डिमांड इसलिए भी घटी है, क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve)की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हुई है।
इसके चलते सोने की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है, जबकि महंगाई सेंट्रल बैंक (Inflation Central Bank)के 2 प्रतिशत के टार्गेट के पास है। हालांकि, अमेरिकी पॉलिसीज ने जरूरी अस्थिरता को पैदा किया हुआ है।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
बुधवार को एमसीएक्स पर सोने में गिरावट जारी है। 22 अप्रैल को सोना 99,358 पर था, वहीं 20 मई को सोने के दाम एमसीएक्स पर घटकर 92810 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गए। यह सोने (Gold Rate) में एक महीने के भीतर ही 6548 रुपये की गिरावट है।
हालांकि, बुधवार को दोपहर 12:59 बजे 93040 रुपये प्रति 10 ग्राम सोने का दाम चल रहा है। यह कल के मुकाबले 257 यानी -0.28% कम है। 93140 मंगलवार का हाई प्वाइंट रहा है। वहीं, मंगलवार को सोना 93,001 रुपये पर खुला, यह शुक्रवार को 93,297 पर बंद हुआ था।
एक महीने बाद ये होंगे सोने के दाम
सोने के दामों (Gold Rate) को लेकर ज्वैलर रविशंकर का कहना है कि इस महीने के आखिर तक सोना गिरावट तो कभी तेजी देख सकता है। सोने के दाम 91 से 95 हजार रुपये के बीच में ही झूलते नजर आ सकते हैं। ग्लोबल मार्केट में कुछ ज्यादा फैक्टर नहीं हैं, जो सोने को प्रभावित करें।