मां अन्नपूर्णा को अन्न की देवी का दर्जा दिया गया है। शास्त्रों के अनुसार मां अन्नपूर्णा की कृपा जिस घर पर होती है, वहां पर कभी भी अन्न व धन की कमी नहीं आती है। इसलिए ये बेहद ही जरूरी है कि मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहे। मां अन्नपूर्णा को प्रसन्न करना बेहद ही सरल है और इनकी पूजा करने से वे नीचे बताए गए उपायों को करके मां का आशीर्वाद पाया जा सकता है।
मां अन्नपूर्णा को करें इस तरह से प्रसन्न

- मां अन्नपूर्णा अन्न में विराजमान होती है, इसलिए आप अन्न की पूजा किया करें। आप जब भी खाना खाएं तो उससे पहले हाथ जोड़कर पूजा करें और उसके बाद ही भोजन खाना शुरू करें।
- गरीब को खाना दान करने से मां अन्नपूर्णा प्रसन्न हो जाती हैं।
- रसोई घर की सफाई रखें।
- रोज पहली रोटी गाय के लिए बनाएं और उसके बाद ही अपने लिए खाना तैयार करें। गाय को रोटी खिलाने से भी मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद मिलता है।
- अन्न के डब्बे में हमेशा एक रुपए की सिक्का डालकर रखा करें।
ऊपर बताए गए उपायों को करने से मां अन्नपूर्णा की कृपा आप पर बन जाएगी और घर में कभी भी अनाज की कमी नहीं होगी। वहीं मां अन्नपूर्णा आप से नाराज ना हों, इसके लिए नीचे बताई गई गलतियों को करने से बचें।
भूलकर भी ना करें ये गलतियां

1. मां अन्नपूर्णा उसी घर में विराजमान होती हैं। जहां पर सफाई हो। इसलिए आप अपने घर की सफाई का खासा ध्यान रखें। साथ में ही रसोई घर को भूलकर भी गंदा ना करें। रसोई घर में गंदा होने से मां क्रोधित हो जाती हैं और घर में अन्न कम होने लग जाता है।
2. कभी भी बेड पर बैठकर खाना ना खाएं। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा के साथ-साथ राहु अप्रसन्न हो जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार बेड पर खाना रखने से अन्न का अपमान होता है। इसलिए आप कभी भी बेड पर बैठ कर खाना नहीं खाएं। भोजन को हमेशा जमीन पर बैठ कर ही खाना उत्तम माना जाता है।
3. कई लोग भोजन की थाली में अधिक खाना ले लेते हैं और इसे खत्म नहीं कर पाते हैं। जिसकी वजह से ये खाना बेकार हो जाता है और उसका कोई उपयोग नहीं रह जाता है। इसलिए केवल उतना ही भोजन लें जितनी आप खा सकते हैं।
4. कभी भी अपना झूठा भोजन किसी को ना खिलाएं। जब भी आप किसी को भोजन दें तो एकदम साफ भोजन ही परोसें।
5. खाना खाने के बाद कई लोग थाली के अंदर ही हाथ धो लेते हैं। जो कि सही नहीं माना जाता है। थाली के अंदर हाथ धोने से चंद्र और शुक्र क्रोधित हो जाते हैं। इतना ही नहीं ये अन्नपूर्णा का अपमान भी माना जाता है। इसलिए ये आदत अगर आपको है तो इसे तुरंत बदल लें।
6.कभी भी बचा हुआ खाना ना फेंके। दरअसल कई लोग अधिक खाना बनने पर उसे फेंक देते हैं, जो कि सही नहीं माना जाता है। अधिक खाना बनने पर उसे किसी गरीब को या फिर किसी जानवर को खाने के लिए दे दें।

इन बातों का अगर आप पालन करेंगे तो अन्नपूर्णा मां की कृपा सदा आप पर बनीं रहेगी।