Gold Rate :सोने की कीमतों में बदलाव का दौर जारी है। जहां एक ओर सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखी गई थी। वहीं, दूसरी ओर अब सोने-चांदी के भाव में उछाल देखने को मिला है। इस समय में सोना (Gold Silver Rate) बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ लगा रहे हैं। अब तक सोने के दाम में 3100 रुपये की बढ़ौतरी हो चुकी है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि इस समय में 10 ग्राम सोने के रेट क्या चल रहे हैं।
। सोने की कीमतों में इस उतार-चढ़ाव के बीच इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में खूब बढ़ौतरी देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में इन दिनों सोना बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ लगा रहे हैं।
मात्र एक हफ्ते में ही सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में 3100 रुपये की बढ़ौतरी हुई है। अगर आप भी आज सोना (Gold-Silver Price ) खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम जानते हैं कि सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के रेट क्या चल रहे हैं।
सोने-चांदी के ताजा भाव
आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले रविवार यानी 18 मई को सोना (Sone ke Rate) 92,301 रुपए पर कारोबार कर रहा था, जो आज 25 मई तक बढ़कर 95,471 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी देखा जाए तो इस हफ्ते सोने की कीमतों में 3,170 रुपए की तेजी आई है।
अगर बात करें चांदी (Silver Latest Rate)की तो ये पिछले रविवार को 94,606 रुपए पर बिक रहे थे, जो अब 96,909 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। देखा जाए तो चांदी की कीमतों (Sone ke bhav) में 2,303 की तेजी आई है।
इससे पहले सोने की कीमतों ने 21 अप्रैल को 99,100 रुपये का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था और 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपये का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था।
इन महानगरों में सोने के रेट
दिल्ली
दिल्ली में आज 25 मई को 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (Delhi Gold Rates)900,50 रुपए पर ट्रेड कर रही है और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 98,230 रुपए पर बनी हुई है।
मुंबई
मुंबई में आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव (Mumbai Gold Rates)89,900 रुपए पर कारोबार कर रहा है और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 98,080 रुपए पर बना हुआ है।
कोलकाता
कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत (Gold Price in Kolkata) 89,900 रुपए दस ग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं, 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के रेट 98,080 रुपए प्रति दस ग्राम पर बने हुए हैं।
चेन्नई
चेन्नई में गोल्ड के रेट (Gold Rates in Chennai)की बात करें तो 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,900 रुपए पर बनी हुई है और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 98,080 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
भोपाल
भोपाल में आज 22 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate in Bhopal) 89,950 रुपए प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 98,130 रुपए प्रति दस ग्राम पर है।
जनवरी से अब तक कितने बढ़े सोने के दाम
अगर जनवरी से अब तक सोने के भाव(Sone ke rate) की बात करें तो 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम में 19,309 रुपए की बढ़ौतरी हुई है, जिसके बाद इसके भाव 76,162 रुपए से बढ़कर 95,471 रुपए पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 10,892 रुपए बढ़कर 96,909 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। बीते साल यानि 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
साल के आखिर तक इतने हो सकते हैं सोने के दाम
वहीं, कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि इस साल सोना (Gold Latest Rate)3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की संभावना है। इंटरनेशनल रेट को केलकुलेट करें तो उनके अनुसार भारत में 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक पहुंच सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (bureau of indian standard) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदना चाहिए। ( 25 may gold price )
दरअसल, सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क (Gold Hallmark code) कोड रहता है। इस कोड को हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये अल्फान्यूमेरिक कोड AZ4524 इस तरह के होते हैं। हॉलमार्क के जरिए ही पता चल पाता है कि सोना कितने कैरेट का है।
