MCX Gold Rate : 2025 सोने के लिए स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जा सकता है। सोना इस साल लगातार रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। कभी दाम गिरने का तो कभी बढ़ौतरी का। सोने के दाम मई की शुरुआत में गिरने शुरू हुए और इतने गिए गए कि निवेशकों का पसीना छूड़ा दिया। वहीं, सोने के कमबैक भी तगड़ा किया है।
सोने के दाम इस साल बेहिसाब बढ़े हैं। सोने ने एक के बाद एक इतिहास रचा है। सोने के दामों की तेजी से आम ग्राहक बाजार से दूर और निवेशकों की बढ़ौतरी हुई है। भू राजनीतिक तनाव व अमेरिका की ओर से उठाए गए कदम सोने की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं।
क्यों बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम इस साल लगातार बढ़ते गए हैं। इसके पीछे प्रमुख कारण अमेरिका की ओर से किया गया रेसिप्रोकल टैरिफ का एलान है। यह एलान होने के बाद बाजार में निवेशकों में खलबली मच गई।
इससे दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट आने लगी तो यहां भगदड़ मची और लोगों ने सुरक्षित निवेशक के लिए सोने को चुना। सोने की मांग बढ़ी तो सोने के दाम (MCX Gold Rate) भी बढ़ते चले गए।
सोना दे रहा पॉजिटिव रिटर्न
सोने की ओर निवेशकों का आने का भी कारण रहा है। सोने ने (MCX Gold Rate) पिछले 11 साल में से 8 बार पॉजिटिव रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों को मुनाफा दिया है।
वहीं सोने में कभी इतनी बड़ी गिरावट भी नहीं आई है कि निवेशक उसे झेल ही न पाए। इसलिए लोग सोने की ओर आए। पिछले चार साल से तो सोना लगातार पॉजिटिव रिटर्न दे रहा है।
बढ़ गया सोना खरीद में निवेशकों का आंकड़ा
सोने की खरीद में इस साल निवेशकों का आंकड़ा बढ़ गया है। भारत में 10 साल बाद ऐसा हुआ है कि सोना खरीद में निवेशक 7 प्रतिशत बढ़ गए हैं। वहीं, सोने के दाम बढ़ने (MCX Gold Rate) से आम ग्राहक लगातार सोने से दूर हुए हैं और 16 साल बाद ऐसा हुआ है कि 25 प्रतिशत सोने में आभूषण खरीदार कम हुए हैं।
22 अप्रैल सोने के लिए रही ऐतिहासिक तारीख
सोने के दामों (MCX Gold Rate) के लिहाज से 22 अप्रैल ऐतिहासिक तारीख रही है। इस साल की शुरुआत से 76 हजार प्रति 10 ग्राम के आसपास से शुरू हुआ सोना इस दिन एक लाख को पार कर गया था। यह कीमत सर्राफा बाजार में थी। वहीं, एमसीएक्स पर भी सोना 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम के ग्राफ पर था।
इसके बाद शुरू हुई सोने में गिरावट
सोने के दाम 23 अप्रैल से गिरने शुरू हो गए। इसके बाद सोना काफी गिरा। 30 प्रतिशत बढ़ने के बाद सोने में 10 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। सोना एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर 15 मई को करीब 10 प्रतिशत गिरते हुए 99 हजार 358 रुपये प्रति 10 ग्राम से 90890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।
अब 4380 रुपये बढ़े सोने के दाम
सोने के दामों में इतनी गिरावट के बाद मई के अंत तक सोना फिर वहीं चाल चलने लगा है। सोने के दाम एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर 4380 रुपये तक बढ़ चुके हैं। शुक्रवार को मार्केट बंद हो चुकी है। मार्केट बंद होने से पहले सोना 95270 रुपये प्रति दस ग्राम के हाई पर पहुंच गया था।
जोकि 15 मई के लॉ प्वाइंअ से 4380 रुपये ज्यादा है। वहीं, शुक्रवारक को सोना लुढ़ककर 94400 रुपये प्रति 10 ग्राम भी चला गया था, लेकिन वहां से रिकर्व होकर बाजार बंद होने ते सोने के दाम 94790 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहे थे। ( 1 june gold price )
1 महीने बाद क्या होगा सोने का दाम
आभूषण कारोबारी रविंद्र सोने ने कहा कि सोने के दामों में फिलहाल कुछ खास बदलाव नहीं आ रहा है। सोना 94 से 97 हजार के बीच ट्रेड करता नजर आ रहा है। परंतु, अगले महीने तक टैरिफ पर लगाया गया होल्ड हटने में कुछ ही दिन बचेंगे, ऐसे में जून के अंत तक सोना 98 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। हालांकि यह सब सिचुएशन पर निर्भर करेगा।