Gold Price : सोने के दामों में गिरावट का सिलसिला जारी है। सोना गिरकर काफी नीचे चला गया है। सोने के दाम 4,958 रुपये कम हो गए हैं। सोना प्रति 10 ग्राम काफी कम हो गया है। सोने के दामों में गिरावट जारी है।
सोने के दामों में एक बार फिर से तगड़ी गिरावट आई है। सोना एक रिकॉर्ड बनाने के बाद लगातार गिरता गया है। वैसे तो सोने में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। परंतु, कुछ दिनों से बढ़ा कम और गिरा ज्यादा है।
इस वजह से सोना प्रभावित
घरेलू बाजार में डॉलर-रुपये में उतार-चढ़ाव आया है। अमेरिका की ओर से यूरोपिय यूनियन टैरिफ की समयसीमा बढ़ाने के फैसले ने भी सोने की मांग (Gold Rate) पर प्रभाव डाला है। भू-राजनीतिक तनाव में कमी आई है। निवेशकों ने दूसरी एसेट क्लास की ओर रुख करना शुरू कर दिया है।
सोने के दामों में बेहिसाब बढ़ौतरी
इस साल सोने के दामों में बेहिसाब बढ़ौतरी हुई है। सोना इस साल 30 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका था। सोने के दाम एक लाख को क्रॉस कर गए थे। 22 अप्रैल का वो ऐतिहासिक दिन था, जब सोना (Gold Rate) सर्राफा बाजार में एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को क्रॉस कर गया था। इसी दिन एमसीएक्स पर सोने के दाम 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थे।
निवेशकों ने बढ़ाई कीमत
सोने में निवेशकों की रुचि बढ़ी है तो आम खरीदार कम हुए हैं। 16 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि साल की पहली तिमाही में ज्वेलरी खरीद 25 प्रतिशत कम हो गई है। वहीं, निवेशकों की देखें तो सात प्रतिशत सोने (Gold Rate) के निवेश कम हुए हैं। सोना खरीद में निवेशकों का यह दस साल बात सबसे बढ़ा आंकड़ा है। (1 june gold price )
कितने रुपये का रह गया दस ग्राम सोना
एमसीएक्स पर सोने के दामों में 599 रुपये यानी, 0.63% की गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट शुक्रवार को बाजार बंद होने पर गुरुवार के मुकाबले थी। वहीं, सोना शुक्रवार को अपने 94400 के लॉ पर दर्ज किया गया है।
इससे पहले 22 अप्रैल को सोना 99,358 रुपये कम हो गया है। वहीं, सोना 95270 रुपये के हाई पर दर्ज किया गया है। सोना शुक्रवार को 94,951 रुपये पर खुला था। वहीं, गुरुवार को सोना 95,389 रुपये पर बंद हुआ था।