Gold Price : वर्ष 2025 की शुरुआत से ही सोने की कीमत देश भर में तहलका मचा रही है। सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अगर आप भी सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो चलिए खबर में आपको बताते हैं कि बीते सप्ताह में सोने के भाव कितने गिरे हैं। जानिए खबर में 22 और 24 कैरेट गोल्ड के क्या है ताजा भाव।
सोने की कीमतों में इस साल तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। लेकिन लगातार बढ़ने के बाद सोने के भाव कई बार उल्टे पैर चलते हुए भी देखे गए हैं। बीते दिनों भी सोने के भाव में गिरावट देखी गई थी। आइए आज आपको बताते हैं कि बीते एक सप्ताह में यानी पिछले 7 दिन में कितना सस्ता हो गया है सोना।
सोने के रेट में आज हल्की गिरावट देखी गई है। वहीं बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने की कीमत में 770 रुपए तक की कमी आई है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत भी 700 रुपए कम हुई है। अगर बात की जाए आज 2 जून के दिन सोने के भाव की तो देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट 1 ग्राम सोने की कीमत 9,746 रुपए है। वही 22 कैरेट सोने के दाम (gold prices) आज 8,935 रुपए प्रति ग्राम है और 18 कैरेट गोल्ड के रेट 7,311 रुपए प्रति ग्राम है। (2 june gold price )
1 लाख के आंकडे को टच कर गया था सोना
सोना खरीदारों को हमेशा सोने की बढ़ती कीमतों (gold rate hike) की फिक्र रहती है। पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतों में हुई बढ़ोतरी (increase in gold prices) के चलते छोटे-मोटे गोल्ड ज्वेलरी खरीदने में भी लोगों को अधिक पैसे खर्च करने पड़े। इस साल सोने की कीमतें अप्रैल में 1 लाख रुपये तक पहुंच गई थी।
हालांकि, अब सोने की कीमतों (Gold Rate Down) में आई गिरावट से देश की आम जनता को राहत पहुंची है। आइए जानते हैं कि देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतें (Gold Rate Today) आज क्या हैं-
अहमदाबाद- अहमदाबाद में भी आज वडोदरा की ही तरह 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 9,736 रुपये, 8,925 रुपये और 7, 303 रुपये है।
हैदराबाद- हैदराबाद में आज प्रति ग्राम सोना 24, 22 और 18 कैरेट के हिसाब से क्रमश: 9,731, 8,920 और 7,299 रुपये है।
वडोदरा- वडोदरा में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 9,736 रुपये है। वहीं, इतने ही ग्राम का 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव 8,925 और 7, 303 रुपये है।
चेन्नई- तमिलनाड़ु की राजधानी चेन्नई में आज 1 ग्राम के 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 9,731 रुपये, 8,920 रुपये और 7,345 रुपये है।
मुंबई- मुंबई में आज 24 कैरेट 1 ग्राम सोने की कीमत 9,731 रुपये है। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 8,920 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 7, 299 रुपये प्रति ग्राम है।
कोलकाता- कोलकाता में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम क्रमश: 9,731 रुपये, 8,920 रुपये और 7,299 रुपये है।
बेंगलुरु- बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 9,731 रुपये है, 22 कैरेट सोने की कीमत 8,920 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 7,299 रुपये प्रति ग्राम है।
पुणे- पुणे में आज 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 9,731 रुपये, 22 कैरेट 1 ग्राम सोने की कीमत 8,920 और 18 कैरेट के इतने ही ग्राम का सोना 7,299 रुपये में बिकेंगे।
