Gold Price : सोने के दामों में दो जून को बढ़ौतरी के बाद फिर से गिरावट आ गई है। फिलहाल सोना एक सीमित रेंज में कारोबार कर रहा है। सोने के दाम (Gold Rate) उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। जो तेजी सोने में साल की शुरुआत में दिखी थी, वो अब नहीं है। ऐसे में सोना खरीदने वालों के मन में चिंता बनी हुई है कि आगे सोने के दाम क्या रहेंगे।
सोने के दामों में इस साल लगातार उतार चढ़ाव आ रहा है। साल की शुरुआत में सोने की कीमत 76 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास थी।
वहीं, 22 अप्रैल को सर्राफा बाजार में सोने के दाम जीएसटी समेत 1 लाख को पार कर गए और जीएसटी के बगैर 99,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गए। अब सवाल उठता है कि आगे सोने के दाम क्या रहेंगे।
फिलहाल स्थिर जैसी स्थिति में चल रहा सोना
सोने के दामों (Gold Rate) में फिलहाल स्थिरता जैसी स्थिति आई हुई है। देश में 24 कैरेट सोने के दाम 98,000 रुपये और 22 कैरेट सोने के दाम 89,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। सोने के दामों को लेकर आगे लोगों के मन में चिंता बनी हुई है। आइए जानते हैं आगे सोने के दाम क्या रहेंगे।
क्यों बढ़ रहे सोने के दाम
सोने की मांग निवेश के लिए लिए बढ़ी है। इसी की वजह से सोने की कीमत (Gold Rate) बढ़ी है। एक्सपर्ट के अनुसार सोने के दाम आगे और ज्यादा बढ़ेंगे। एक्सपर्ट के मुताबिक राजनीतिक तनाव के चलते सोने को लोगों ने सुरक्षित निवेश का साधन माना है। इसी वजह से सोने के दाम बढ़ते जा रहे हैं।
किस रेंज में रहेगा सोना
फिलहाल सोने के सपोर्ट लेवल की बात करें तो यह 95,000-94,600 और 95,800-96,160 रुपये तक बन सकता है। वहीं, सिल्वर का सपोर्ट लेवल 97,100-96,600 रुपये प्रति किलो नीचे के लेवल पर और 98,300-99,100 के बीच ऊपर के लेवल पर बना रह सकता है।
बता दें कि निवेशकों को 97,200-96,800 रुपये के आसपास चांदी खरीदने की सलाह दी गई है। इसका टारगेट 98,400 और स्टॉपलॉस 96,400 रुपये रखा है।
कहां क्या चल रहे हैं सोने के दाम
फिलहाल दिल्ली में 22 कैरेट सोने के दाम 89,650 रुपये और 24 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate) 97,790 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
इसी प्रकार, मुंबई 22 कैरेट सोने के दाम 89,500 रुपये और 24 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate) 97,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। विशेषज्ञों ने सोने को निवेश का सुरक्षित ऑपश्न माना है।
90 दिन बाद कितने रहेंगे सोने के दाम
सोने के दामों को अमेरिका प्रभावित कर रहा है। वहां की फेडरल कोर्ट ने टैरिफ प्लान को रोका है। इससे सोने-चांदी में तेज उतार-चढ़ाव आया है। अब कीमतें फिर से संभल गई हैं।
डॉलर इंडेक्स भी 99.44 के स्तर पर दर्ज किया गया है। इससे बुलियन को समर्थन मिला है। यूएसए में बेरोजगारी के आंकड़े ने भी दाम बढ़ा दिए हैं।
एक्सपर्ट के अनुसार निकट भविष्य में सोना (Gold Rate) रफ्तार पकड़ सकता है। आने वाले 90 दिन में सोने के दाम 1 लाख को फिर से क्रॉस कर सकते हैं। सोने के दाम 1 लाख 3 हजार तक आ सकते हैं। ( 4 june gold price )
इस साल के अंत में कितना होगा दाम
इस साल के अंत में दस ग्राम सोने के दाम 1,10,000 रुपये हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में Angel One का अनुमान बताया गया है कि दाम इतने बढ़ सकते हैं। उनका सुझाव है कि निवेशक 85,000 रुपये के आसपास सोना (Gold Rate) खरीदकर लंबे समय के लिए रखें।