LPG Cylinder Price: सरकारी तेल कंपनियों ने 5 जून 2025 के लिए घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी हैं. झारखंड के अलग-अलग जिलों में एलपीजी सिलेंडर के रेट में हल्का अंतर देखा गया है. कुछ जिलों में सबसे सस्ता तो कुछ में सबसे महंगा रेट दर्ज किया गया है.
जमशेदपुर और सरायकेला में सबसे सस्ता सिलेंडर
आज झारखंड के जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिलों में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिल रहा है. यहां 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर केवल ₹892.50 में उपलब्ध है. चाईबासा में यह सिलेंडर ₹902 में बिक रहा है. जबकि चतरा में रेट ₹909.50 तक पहुंच गया है.
रांची, धनबाद, बोकारो समेत कई जिलों में एक समान रेट
झारखंड की राजधानी रांची सहित कई प्रमुख जिलों जैसे धनबाद, बोकारो, देवघर, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, साहिबगंज, सिमडेगा आदि में आज घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ₹910.50 रुपये दर्ज की गई है.
रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा में सबसे महंगा रेट
राज्य में सबसे महंगे रेट की बात करें तो रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा में आज LPG सिलेंडर ₹912.00 में मिल रहा है. ये तीन जिले ऐसे हैं जहां सिलेंडर के रेट बाकी सभी जिलों से ज्यादा हैं.
आपके जिले में कितना मिल रहा है सिलेंडर? यहां देखें पूरी सूची
| जिला | सिलेंडर की कीमत (₹) |
|---|---|
| बोकारो | 910.50 |
| चतरा | 909.50 |
| देवघर | 910.50 |
| धनबाद | 910.50 |
| दुमका | 910.50 |
| जमशेदपुर | 892.50 |
| गढ़वा | 910.50 |
| गिरिडीह | 910.50 |
| गोड्डा | 910.50 |
| गुमला | 910.50 |
| हजारीबाग | 912.00 |
| जामताड़ा | 910.50 |
| खूंटी | 910.50 |
| कोडरमा | 912.00 |
| लातेहार | 910.50 |
| लोहरदगा | 910.50 |
| पाकुड़ | 910.50 |
| पलामू | 910.50 |
| रामगढ़ | 912.00 |
| रांची | 910.50 |
| साहिबगंज | 910.50 |
| सरायकेला-खरसावां | 892.50 |
| सिमडेगा | 910.50 |
| चाईबासा | 902.00 |
कैसे तय होती है LPG की कीमत?
भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, टैक्स ढांचा, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और सरकारी सब्सिडी जैसे कई फैक्टर पर निर्भर करती हैं. हर महीने की 1 या 2 तारीख को तेल विपणन कंपनियां (OMCs) नई कीमतें तय करती हैं और इसे सार्वजनिक करती हैं.
उपभोक्ताओं के लिए अहम सूचना
यदि उपभोक्ताओं को अपने जिले में तय रेट से अधिक मूल्य पर सिलेंडर बेचा जा रहा है. तो वे तेल कंपनियों की वेबसाइट या ग्राहक सेवा केंद्रों पर इसकी शिकायत कर सकते हैं.
