Gold Price : सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी होती जा रही है। अब सोने की बढ़ौतरी के दिन लदने वाले हैं। सोने के दामों को लेकर गिरावट की रिपोर्ट्स आ रही हैं। वहीं, सोने के जानकारों के मत भी इन रिपोर्ट्स का समर्थन कर रहे हैं। सोने के दामों में इस साल बेहिसाब बढ़ौतरी के बाद अगले 90 में तगड़ी गिरावट होगी।
सोने के दामों में बढ़ौतरी के दिन लदने वाले हैं। इन दिनों सोने के दामों को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट आ रही है। सोने के दाम लदने वाले हैं और सोना जमीन चाटेगा। सोना इस कदर गिरेगा कि फैंस ने सोचा भी नहीं होगा। सोने के दामों की गिरावट से निवेशक और आम उपभोक्ता हैरान रह जाएंगे।
इस सप्ताह सोने में रही है तेजी
सोने के दामों (Gold Rate) की बात करें तो इस सप्ताह सोने के दामों में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार 31 मई को सोना 95,355 रुपये पर था, जो अब (7 जून) को 97,145 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। एक सप्ताह में सोने की कीमत 1,790 रुपये बढ़ी है।
इन वजहों पर निर्भर करती हैं सोने की कीमत
अगर हम देश में सोने की कीमतें तय करने की बात करें तो यह कई चीजों पर निर्भर होती है। इसमें शामिल है कि ग्लोबल मार्केट में क्या कीमतें हैं। सरकार की ओर से कितना टैक्स तय किया गया है। इसके अलावा रुपये के कीमत में क्या बदलाव आया है।
भारत में सोने (Gold Rate) का हमेशा से ही विशेष महत्व रहा है। यहां यह सिर्फ निवेश का ही माध्यम नहीं है बल्कि यह हमारे त्योहरों व रीति रिवाज के लिए भी बहुत अहम है। हमारे देश में हर शुभ कार्य पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदें जाते हैं। हर शुभ कार्य की शुरुआत सोने के गहने खरीद कर होती है। ऐसे में सोने-चांदी की मांग शादियों और त्योहारों के मौके पर बढ़ जाती है।
कहां कितने चल रहे हैं दाम
दिल्ली
24 कैरेट : 98,120
22 कैरेट : 89,950
मुंबई
24 कैरेट : 97,970
22 कैरेट : 89,800
कोलकाता
24 कैरेट : 97,970
22 कैरेट : 89,800
चेन्नई
24 कैरेट : 97,970
22 कैरेट : 89,800
भोपाल
24 कैरेट : 98,020
22 कैरेट : 89,850
कितने बढ़े हैं अब तक सोने के दाम
इस साल अब तक 21,196 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा (Gold Rate Hike) हुआ है। सोन के दाम 1 जनवरी को 76,162 रुपये पर थे जो 21,196 रुपये बढ़कर 97,145 रुपये पर पहुंच गई है।
अगले 90 दिन में आएगी बड़ी गिरावट
सोने के दामों (Gold Rate Prediction) को लेकर क्वांट फंड की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि दो महीने में 12 से 15 प्रतिशत दाम गिर जाएंगे। वहीं, इस बात का समर्थन करते हुए ज्वेलर राकेश सोनी का कहना है कि 90 दिन में यानी तीन महीने में गिरावट और भी ज्यादा होगी।
उनका मानना है कि टैरिफ की बार बार धमकियां एक एंड पर आकर बेअसर हो जाएंगी और निवेशक बाजार में विश्वास कायम रखेंगे, जिससे सोने की आपूर्ति ज्यादा और मांग कम होने से सोने के दाम 20 प्रतिशत तक 90 दिन में कम हो जाएंगे। सोने के दाम 80 हजार प्रति दस ग्राम के आसपास आ सकते हैं। ( 7 june gold price )