Today Gold Price : अगर आप भी सोना खरीदनें की सोच रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी की बात है। बीते कुछ दिनों में सोने के रेट (Gold Rate) अधिक होने के कारण लोगों में चिंता बनी हुई थी। अब अचानक से सोना सस्ता हुआ है। सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आई है। दिल्ली हो या फिर मुंबई, राजस्थान हर जगह 10 ग्राम सोने के दाम गिरे हैं।
सोने के दामों में गिरावट आने से आम ग्राहकों को बहुत लाभ होगा। लोगों के लिए यह अवसर इतने समय बाद आया है। आइए जानतें हैं कि आज मंगलवार 10 जून 2025 को देश के किन किन बडे़ शहरों में सोने-चांदी के दाम कितने चल रहे हैं।
सोने की कीमतें कैसे तय होती है?
सोने की कीमतों में बदलाव के कई कारण होते हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कारण सोने की कीमतों (Gold Rate) को प्रभावित करते हैं। बाजारों में उतार-चढ़ाव, रुपये की कीमत और सरकार की ओर से लगाए गए टैक्स सोने की कीमतों को प्रभावित करते हैं।
हमारे देश में सोना सिर्फ निवेश नहीं बल्कि परंपरा और त्योहारों से भी जुड़ा होता है। खासकर शादियों और त्योहारी सीजन में इसकी मांग अचानक बढ़ जाती है, जिसके कारण सोने चांदी के दामों में बदलाव आता है।
कितना सस्ता हुआ है सोना
सोने के दामों (Gold Rate Delhi) में मंगलवार 10 जून को अचानक गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 89,940 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। 24 कैरेट सोने के दाम 98,110 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। बीते समय में सोने के दाम अचानक 1630 रुपये सस्ता हुआ है।
मुंबई में कितने चल रहे हैं सोने के दाम
मुंबई में सोने (Gold Rate Mumbai) की कीमत कम हुई है। यहां 22 कैरेट सोने के दाम 89,790 रुपये दर्ज किए गए हैं। 24 कैरेट सोने की कीमत 97,960 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। सोने का रेट पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे शहरों में भी लगभग इतनें तक ही चल रहा है।
जानिए कहां क्या चल रहे हैं दाम
शहर का नाम
दिल्ली
22 कैरेट 89,940
24 कैरेट 98,110
चेन्नई
22 कैरेट 89,790
24 कैरेट 98,960
मुंबई
22 कैरेट 89,796
24 कैरेट 97,960
कोलकाता
22 कैरेट 89,790
24 कैरेट 98,960
जयपुर
22 कैरेट 89,946
24 कैरेट 98,110
नोएडा
22 कैरेट 89 940
24 कैरेट 98,110
गाजियाबाद
22 कैरेट 89 940
24 कैरेट 98,110
लखनऊ
22 कैरेट 89 940
24 कैरेट 98,110
क्या चल रहे हैं चांदी के दाम
सोने के साथ साथ चांदी के दामों में भी गिरावट देखने को मिली है। इससे ग्राहकों में सोने और चांदी को खरीदने के लिए बाजार में रौनक लगी है। चांदी की कीमत 1,06,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। आज चांदी के भाव में 200 रुपये तक की गिरावट आई है।
