Monsoon 2025 : उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। ऐसे में सभी मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, यूपी, बिहार और हरियाणा- पंजाब में किस दिन मानसून की एंट्री होगी। आईये जानते हैं –
पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी सितम ढा रही है। दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ होती है और दोपहर में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच जाता है। उमस वाली इस गर्मी ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR weather) समेत यूपी, बिहार, राजस्थान में तेजी से तापमान बढ़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है।
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है की बीते कई दिनों से सुस्त पड़ चुका मानसून (Monsoon 2025 Update) अब फिर से सक्रिय हुआ है और तेज रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। मानसून 29 मई से अटका हुआ था। लेकिन, अब यह फिर से एक्टिव हो चुका है और 13 जून को उत्तर पश्चिम में भारत में पहुंच जाएगा। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी
बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसमी सिस्टम के चलते मानसून को रफ्तार मिलेगी। मानसून इस समय पश्चिम में मुंबई और पूर्व में सिक्किम अप-हिमालय पश्चिम बंगाल तक ही पहुंचा है।
एक वह से एक्टिव हुआ मानसून –
हाल ही में मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी में दो मौसमी सिस्टम बन रहे हैं, जिनसे वजह से इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। यहां पहले से ही मानसून दस्तक दे चुका है। अगर ऐसा होता है तो तेजी से मानसून उत्तर भारत की ओर पहुंचेगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
जान लें किस राज्य में पहले पहुंचेगा मानसून –
मौसम विज्ञानिकों ने बताया है कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है। इससे तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक में बारिश हो सकती है। 14 जून को उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा। इससे मानसून आगे बढ़ेगा।
इन सिस्टमों के कारण मानसून (Monsoon Update) फिर से सक्रिय हो जाएगा। यह पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी पहुंचेगा।
इस दिन होगी बारिश –
मौसम विभाग (weather Update) की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार अटरिया मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भयंकर गर्मी का कर दिख रहा है कई क्षेत्र में लोक स्थिति बनी हुई है पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा (punjab Haryana Mausam), चंडीगढ़, दिल्ली जम्मू और कश्मीर हिमाचल प्रदेश और दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म हवाएं चल रही हैं और तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है लेकिन यहां मौसम बदलने वाला है 13 जून के बाद हल्की बारिश होने की संभावना है
इन राज्यों में पहुंचेगा मानसून –
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाले दो नए मौसमी सिस्टम के कारण मानसून (Monsoon Update) फिर से एक्टिव होगा और इसको रफ्तार मिलेगी। पहला सिस्टम तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक में बारिश कराएगा।
दूसरा सिस्टम ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा और मानसून को आगे बढ़ाएगा। इन सिस्टमों की वजह मानसून पश्चिम बंगाल, बिहार (Bihar Mausam), झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी पहुंचेगा।