MCX Gold Price : सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। सोना एक लाख के पार पहुंच गया। सोने के दामों में तेजी ने लोगों की आंखे खुली की खुली रख दी है। सोना इस कदर बढ़ा है कि लोग देखते ही रह गए हैं। सोने के दाम बढ़ने से लोग हैरान हो गए हैं।
सोने के दाम एक बार फिर से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। सोने की रिकॉर्ड बढ़ौतरी से लोगों का वो सपना टूट गया है, जिसमें सोने के दाम कम होने की उम्मीद लगाए बैठे थे। सोने की ऐतिहासिक तेजी अभी भी जारी है।
क्यों बढ़े सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने के पीछे ट्रंप का टैरिफ वॉर तो है ही, मीडिल ईस्ट में इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ना भी इसका कारण है। गोल्ड रेट (MCX Gold Rate) में रिकॉर्ड तेजी दिख रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के दाम बढ़े हैं। सोने के दाम बढ़ने से लोग काफी परेशान हो गए हैं।
पहली बार यहां सोना 1 लाख के पार
शनिवार को एमसीएक्स पर पहली बार सोने के दाम एक लाख के पार पहुंच गए हैं। एमसीएक्स पर दस ग्राम सोने के दाम एक लाख को क्रॉस कर गए हैं। यह अगस्त की एक्सपायरी वाला सोना है। एमसीएक्स पर अगस्त गोल्ड फ्यूचर्स 1900 रुपये की तेजी के साथ खुला है।
आगे भी तेजी की संभावना
सोने के दामों में जिस कदर बढ़ौतरी हुई है, आगे भी यह बढ़ौतरी (MCX Gold Rate) रहने की संभावना है। अगस्त गोल्ड फ्यूचर्स में 1900 रुपये की तेजी आई है, और 1.93% के साथ ओपन हुआ। सोने की कीमतों में कल भी इस संघर्ष की आशंका से तेजी देखने को मिली थी। इजरायल ने शुक्रवार सुबह को ही ईरान की राजधानी तेहरान में बमबारी कर दी। इसके बाद मीडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा और सोने के दाम भी बढ़ गए।
यह चल रहे हैं सोने के दाम
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 अगस्त की एक्सपायरी वाला सोना 99500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। यह आज प्रति दस ग्राम 100403 रुपये के अपने हाई पर पहुंच गया। यह 15 मई के बाद 9513 रुपये बढ़ गया है। दिन में 11:46 बजे यह 1638 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 100030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कामकाज कर रहा था। (14 june gold price )
गिरावट के अनुमानों के बीच आई तेजी
सोने के दामों (MCX Gold Rate) में अब तक गिरावट की उम्मीद की जा रही थी। परंतु, गिरावट की उम्मीदों के बीच सोने के दाम बढ़ गए हैं। सोने के दाम काफी तेजी से बढ़े हैं। अमेरिका में उम्मीद से कम महंगाई के आंकड़े आने पर ने ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ गई थी। इसके अलावा, मीडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते भी गोल्ड प्राइस में तेजी देखी जा रही है।
