Monsoon Update : मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ा अपडेट आ गया है। गर्मी की अब छुट्टी होने वाली है। देश के 19 राज्यों में बारिश से राहत मिलने वाली है। आइए जानते हैं कहां कब बारिश होगी। मानसून कहां तक पहुंचा और UP, दिल्ली NCR, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में मानसून की एंट्री कब होगी।
मानसून के एक्टिव होते ही मौसमी गतिविधियां तेज हो गई है। कईं राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ की मदद से प्री मानसून की बारिश हो रही है। इसके अलावा कई राज्यों में झमाझम होने के आगे भी अलर्ट है। बहुत जगहों पर बारिश ने जीवन को भी अस्त वयस्त कर दिया है। आइए जानत हैं पूरा वेदर अपडेट-
कहां पहुंचा मानसून
मानसून (Monsoon Update) 21 दिन के ब्रेक के बाद एक्टिव हो गया है। मानसून सोमवार को गुजरात और मध्य प्रदेश के खरगोन जिले तक पहुंचा। इसके बाद मंगलवार को महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में मानसून बढ़ गया है।
अगले दो दिन में कहां पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में मानसून और रफ्तार पकड़ेगा। दो दिन में मानसून (Monsoon Update) गुजरात, महाराष्ट्र, MP, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के बचे हुए पार्ट्स में भी एंट्री ले लेगा। इसके बाद बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और UP में भी मानसून एक्टिव होगा।
दिल्ली NCR में मानसून की एंट्री
मानसून यूपी (Monsoon Update) बिहार में आने के बाद इस सप्ताह के अंत तक पश्चिम उत्तर प्रदेश (UP Monsoon Update), दिल्ली NCR, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों तक पहुंच जाएगा। पंजाब में भी मानसून जल्द ही दस्तक देगा।
यहां है भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को गुजरात और सौराष्ट्र में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। वहीं, मध्य प्रदेश-राजस्थान सहित 17 राज्यों में तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। सोमवार को बिजली गिरने से MP, UP, राजस्थान और बिहार में काफी नुकसान हुआ है। सोमवार और मंगलवार को राजस्थान हरियाणा में भी बारिश दर्ज की गई है। आगे भी यहां बारिश का अलर्ट है।
प्री मानसून की गतिविधि बढ़ी
राजस्थान, हरियाणा और दिलली एनसीआर में प्री-मानसून की बारिश अब तेज होने लगी है। पश्चिम विक्षोभ को मानसून का आगम स्ट्रांग बना रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में 20 जून तक प्री-मानसून की बारिश जारी रहने की संभावना जताई। यहां यलो अलर्ट (Monsoon Update) जारी किया है। मंगलवार को भी 26 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को राजस्थान के जयपुर, अजमेर समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई।
मध्य प्रदेश में ऐसा है मौसम
मध्य प्रदेश (MP Monsoon Update) में अगले 2 दिन में मानसून भोपाल-इंदौर में दस्तक दे सकता है। एमपी में यहां के बाद मानसून ग्वालियर और चंबल में पहुंचेगा। राज्य के 40 जिलों में आंधी-बारिश होगी। बहुत जगहों पर तेज बारिश दर्ज की जा सकती है।
अगले 48 घंटे ऐसा रहेगा मौसम
18 जून को कहां कहां होगी बारिश
18 जून को गुजरात (Monsoon Update), सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ बिहार, झारखंड, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में भी बारिश की संभावना है।
19 जून को ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 19 जून को गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, उत्तराखंड, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार, झारखंड, कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली एनजसीआर (Monsoon Update)में भी बारिश संभव है।
यूपी में चल रही प्री मानसून बारिश
देश के आबादी के हिसाब से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून (Monsoon Update) बारिश का दौर जारी है। यहां मंगलवार को 54 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। 10 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 24 घंटे में 46 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की जा चुकी है। बरेली में 149 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
बिहार में 38 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग (Monsoon Update) की ओर से बिहार में 38 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। 28 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। सोमवार को पटना, नालंदा सहित 12 जिलों में बारिश दर्ज की जा सकती है।
पंजाब में चलेंगी 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं
मौसम विभाग (Punjab Weather Alert) की ओर से पंजाब में 20 जून तक आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 20 जून तक बिजली गरजने के साथ 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और भारी बारिश होने की संभावना है। यहां पर मानसून (Punjab Monsoon Update) 25 से 30 जून के आ सकता है।
हरियाणा में भी बदल रहा मौसम
हरियाणा के मौसम (Haryana Weather) में बदल गया है। जून में गर्मी का ऐहसास ही नहीं हो रहा है। मंगलवार को पानीपत, महेंद्रगढ़, झज्जर, कैथल, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, सोनीपत, जींद, रोहतक, रेवाड़ी, सिरसा आदि जिलों में तेज बारिश हुई है। अभी भी कई इलाकों में तेज बारिश जारी है। मौसम विभाग ने 21 जिलों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के साथ दिल्ली और एनसीआर (Delhi NCR Rain) के शहरों में भी बारिश दर्ज की गई है।
हिमाचल में मानसून अभी नहीं
पहाड़ी राज्य हिमाचल में मानसून की एंट्री के अभी संकेत नहीं हैं। 2-3 दिन में स्थिति साफ हो सकती है। आम तौर पर हिमाचल में 25 जून तक मानसून आता है। प्रदेश में 6 दिन तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान प्री-मानसून (Himachal Monsoon) की बारिश का अलर्ट है।