Delhi NCR Monsoon Update :देश में इन दिनों मानसून का इंतजार कई शहरों के लोग कर रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है वहीं, इस बीच उत्तर भारत के कई राज्यों के लोग भयंकर गर्मी का सितम झेल रहे हैं।
देश में इस बार मानसून ने तय समय से पहले ही एंट्री ले ली है। वैसे तो देश में मानसून अपने तय समय 1 जून को देश में केरल के रास्ते दस्तक देता है।
हालांकि इस बार कई वर्षों बाद ऐसा हुआ है कि देश में मानसून 23 मई को केरल में आ गया है। इसके बाद 26 मई को महाराष्ट्र में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। वहीं, इसके बाद कुछ दिनों के लिए मानसून की रफ्तार धीमी हो गई थी, जिसके चलते कई क्षेत्रों में लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ा।
ऐसा चल रहा है मौसम
एक ओर जहां मई महीने में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की जा रही है। वहीं, जून महीने में दिल्ली, एनसीआर (Delhi NCR Monsoon Update) व उसके आस-पास के राज्यों में लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ी। कई शहरों में तो इस दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।
वहीं, इस दौरान लोगों को इंतजार है कि कब उनके क्षेत्र में मानसून की दस्तक होगी और उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से जो ताजा वेदर अपडेट जारी किया गया है।
इसमें बताया गया है कि कब दिल्ली और उत्तर भारत के राज्यों में बारिश होगी। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके शहर में किस दिन बारिश होगी तो पढ़ें हमारी पूरी खबर।
लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी
हाल ही में भारतीय मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को पता चल जाएगा की कब राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में किस दिन बारिश होगी।
भारतीय मौसम विज्ञान (Delhi NCR Monsoon Update) विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरके जेनामणि ने आगामी दिनों में रहने वाले मौसम के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया है कि किस दिन दिल्ली, एनसीआर, मध्य प्रदेश, गुजरात, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ व पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री होगी।
फिलहाल कहां है मानसून
वर्तमान में कई राज्यों में मानसून (Delhi NCR Monsoon Update) की दस्तक हो चुकी है। इस दौरान इन राज्यों में जबरदस्त बारिश दर्ज की जा रही है। वहीं, इस दौरान दिल्ली व एनसीआर के लोगों को भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ लोगों को इंतजार है कि कब राजधानी में बारिश होगी और उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी।
जानें किन राज्यों में जल्द दस्तक देगा मानसून
मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरके जेनामणि के अनुसार आगामी 2-3 दिनों के भीतर मानसून की दस्तक कई शहरों (Delhi NCR Monsoon Update) में होने वाली है। आगामी 2-3 दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून के दस्तक देने की संभावना है।
वहीं, इसके साथ ही मानसून की दस्तक मध्य प्रदेश, गुजरात, उड़ीसा व छत्तीसगढ़ में भी हो सकती है। वहीं, इस दौरान महाराष्ट्र के बाकी बचे हुए क्षेत्रों में भी मानसून की एंट्री होने के आसार हैं। इस दौरान इन क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
मानसून की दिल्ली में एंट्री
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके जेनामणि के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में मानसून (Delhi NCR Monsoon Update) की दस्तक कब होगी इसकी तारीख तय करना अभी तय नहीं है। उनके मुताबिक गुजरात व उडीसा में मानसून की दस्तक होने के बाद ही मानसून की रफ्तार बढ़ेगी। इसके बाद ही मानसून की दस्तक राजधानी दिल्ली में होगी।
डॉ. आरके जेनामणि ने बताया कि दिल्ली व एनसीआर में मानसून के एंट्री करने की तारीख के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। वर्तमान में मौसम की जो स्थिति बनी हुई है, उसके अनुसार अभी मानूसन के राजधानी व एनसीआर में दस्तक देने की तया तारीख के बारे में कुछ कहा नहीं जा कता है।
गुजरात में होगी मानसून की एंट्री
गुजरात व उड़ीसा में मानसून की एंट्री के बाद जो वहां पर मानसून की जो गति होगी उससे ही अंदाजा लगाया जाएगा की मानूसन की दस्तक राजधानी में कब होगी। वहीं, विभाग का यह भी कहना है कि दो से तीन दिनों के भीतर उड़ीसा और गुजरात में मानूसन (Delhi NCR Monsoon Update) की दस्तक हो जाएगी।
हरियाणा के कुछ जिलों में हुई बारिश
वर्तमान में जहां कई शहरों के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, इस बीच हरियाणा के कई शहरों में दो दिनों (Delhi NCR Monsoon Update) से जो मौसम बना हुआ है, उससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। बीते दिन यानी रविवार को रोहतक जिले में बारिश दर्ज की गई। इसके बाद आज यानी 16 जून को भी हरियाणा के कई शहरों में बारिश दर्ज की गई है। इसमें हिसार, सिरसा व फतेहबाद जिला शामिल है। बारिश के चलते यहां के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।